संडे भी 'अवारापन 2' संग छाए रहे इमरान हाशमी, सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को दी धोबी पछाड़, जानें टोटल कलेक्शन

Last Updated:

Awarapan 2 vs Batwara 1947 Box Office Day 3: ‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ का वीकेंड रिपोर्ट कार्ड आ गया है. इमरान हाशमी के ‘आवारापन 2’ के आगे सनी देओल का ‘ढाई किलो का हाथ’ थोड़ा हल्का पड़ता नजर आ रहा है. दोनों फिल्मों की कमाई में बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है. ‘आवारापन 2 ’ ने तीन दिनों में 81.75 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया, जबकि ‘बंटवारा 1947’ की कुल कमाई 26.50 करोड़ रुपये ही रही. यानी वीकेंड की रेस में इमरान हाशमी ने सनी देओल को काफी पीछे छोड़ दिया. अब सोमवार के कलेक्शन पर सबकी नजरें टिकी हैं.

नई दिल्ली. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिला. एक तरफ सनी देओल और प्रीति जिंटा की देशभक्ति से भरपूर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ रिलीज हुई, वहीं दूसरी तरफ इमरान हाशमी की मच अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2 ’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी. पहले वीकेंड के आंकड़े सामने आने के बाद साफ है कि इमरान हाशमी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म को लगातार धोबी पछाड़ दे रही है.

सनी देओल स्टारर ‘बंटवारा 1947’ को रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ से कड़ी टक्कर मिली. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘बंटवारा 1947’ ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 5.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.

शनिवार को फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल आया और इसने 13.50 करोड़ रुपये कमाए. हालांकि, रविवार को फिल्म के कलेक्शन में फिर गिरावट देखने को मिली. तीसरे दिन फिल्म ने करीब 7.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इस तरह ‘बंटवारा 1947’ की तीन दिनों की कुल भारत नेट कमाई 26.50 करोड़ रुपये हो गई है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब 31.61 करोड़ रुपये, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 37 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 120 करोड़ रुपये है. ‘बंटवारा 1947’ ने अब तक अपनी कुल लागत का लगभग 16% हिस्सा ही वसूल किया है. फिल्म को अपने हिट टारगेट तक पहुंचने के लिए भारत में कम से कम 120 रुपये करोड़ का नेट कलेक्शन छूना होगा, जिसका मतलब है कि इसे अभी 100.75 करोड़ रुपये और कमाने हैं.

वहीं, इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2 ’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही एक्साइटमेंट था. ‘आवारापन ’ की रिलीज के कई साल बाद इसके गाने और फिल्म की लोकप्रियता ने इसे कल्ट फॉलोइंग दिलाई. इसी वजह से सीक्वल को भी अच्छी शुरुआत मिली.

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने पहले दिन 22 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई और इसने 33.75 करोड़ रुपये कमाए. वहीं, संडे यानी रविवार को कलेक्शन घटकर 26 करोड़ रुपये रहा. लेकिन ‘बंटवारा 1947’ से आगे रहा.

इसके साथ ही तीन दिनों में फिल्म की कुल भारत नेट कमाई 81.75 करोड़ रुपये हो गई है. यानी सिर्फ तीन दिन में इमरान हाशमी की फिल्म ने ‘बंटवारा 1947’ की कमाई से करीब तीन गुना ज्यादा कलेक्शन कर लिया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ का बजट करीब 45 करोड़ रुपये है. तीन दिनों में 81.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई के साथ फिल्म ने अपनी लागत के मुकाबले मजबूत प्रदर्शन किया है. फिल्म को 2026 की सफल बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में भी जगह मिल गई है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *