Last Updated:
दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने गुजरात के दौरे के दौरान बताया कि यमुना रिवरफ्रंट के लिए साबरमती मॉडल का अध्ययन कर उसकी बेहतरीन व्यवस्थाओं को दिल्ली की जरूरतों के मुताबिक लागू किया जाएगा.
दिल्ली में यमुना के किनारे अब गुजरात के साबरमती रिवरफ्रंट की तर्ज पर विकास किया जाएगा.
दिल्ली में यमुना के किनारे अब गुजरात के साबरमती रिवरफ्रंट की तर्ज पर विकास किया जाएगा. दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने गुजरात के दौरे के दौरान बताया कि यमुना रिवरफ्रंट के लिए साबरमती मॉडल का अध्ययन कर उसकी बेहतरीन व्यवस्थाओं को दिल्ली की जरूरतों के मुताबिक लागू किया जाएगा. दिल्ली सरकार यमुना किनारे बड़े और खूबसूरत पार्क, साइकिल ट्रैक और स्पोर्ट्स ग्राउंड विकसित करने की योजना बना रही है.
सरकार का लक्ष्य यमुना को साफ, हरा-भरा और विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट के रूप में विकसित करना है. सरकार कालिंदी कुंज में यमुना किनारे एक भव्य छठ घाट भी बनाने जा रही है. इसकी अनुमानित लागत करीब 60 करोड़ रुपये होगी.
The Sabarmati Riverfront stands as a living testament to Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi Ji’s vision transforming a river and an entire city.During today’s study visit with officials, the possibilities for Maa Yamuna became even clearer. The Sabarmati model will be… pic.twitter.com/Pw5eX4mo6k
