Bird's Eye Chilli: आकार में छोटी, तीखेपन में सबसे आगे! दिल्ली में ₹1300 किलो बिक रही त्रिपुरा की ये खास मिर्च

होमताजा खबरDelhi

आकार में छोटी, तीखेपन में सबसे आगे! दिल्ली में ₹1300 किलो बिक रही ये मिर्च

Last Updated:

Delhi Queen Pineapple Festival: दिल्ली में क्वीन पाइनएप्पल फेस्टिवल में त्रिपुरा की बर्ड्स आई चिली आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. यह छोटी मिर्च ₹1,300/किलो तक बिकती है और विदेशों में भी लोकप्रिय है. इसे GI टैग मिलने की संभावना है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

ख़बरें फटाफट

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में हुए क्वीन पाइनएप्पल फेस्टिवल में त्रिपुरा की मशहूर बर्ड्स आई चिली आकर्षण का केंद्र बनी रही. यह छोटी सी दिखने वाली चिली अपने तेज तीखेपन, अनोखे स्वाद और अच्छी क्वालिटी की वजह से न सिर्फ़ भारत में नहीं, बल्कि विदेशों में भी तेज़ी से पॉपुलर हो रही है. त्रिपुरा के किसान और ऑर्गेनिक प्रोड्यूसर इसे राज्य की खास पहचान के तौर पर प्रमोट कर रहे हैं.

त्रिपुरा की ऑर्गेनिक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (FPO) के प्रतिनिधि एंथनी देबबर्मा ने बताया कि बर्ड्स आई चिली साइज़ में छोटी होने के बावजूद, इसका तीखापन आम मिर्च से कहीं ज़्यादा होता है. इसीलिए बाज़ार में इसकी बहुत ज़्यादा डिमांड है. इसकी कीमत ₹1,300 प्रति किलोग्राम तक मिल रही है.

कम पानी और पहाड़ी इलाकों में होती है बेहतर खेती

एंथनी के अनुसार, बर्ड्स आई चिली को उगाने के लिए ज़्यादा पानी की ज़रूरत नहीं होती. यह ठंडे मौसम, पहाड़ी इलाकों और पेड़ों की छाया वाली जगहों पर अच्छी तरह उगती है. इसीलिए त्रिपुरा का मौसम इसकी खेती के लिए खास तौर पर अच्छा माना जाता है. यह साल भर मिलती है, हालांकि ठंडे महीनों में इसका प्रोडक्शन बेहतर होता है.

विदेशों में बढ़ी है मांग

बर्ड्स आई चिली में विटामिन C भरपूर होता है, जिससे यह स्वादिष्ट और पौष्टिक दोनों होती है. इसकी बढ़ती डिमांड का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में इसे त्रिपुरा से जर्मनी एक्सपोर्ट किया गया था. भविष्य में लगभग 15 मीट्रिक टन बर्ड्स आई चिली एक्सपोर्ट करने की तैयारी चल रही है.

जीआई टैग मिलने की उम्मीद

हालांकि त्रिपुरा के मशहूर क्वीन पाइनएप्पल को पहले ही GI टैग मिल चुका है, लेकिन बर्ड्स आई मिर्च भी GI टैग लेने की प्रोसेस में है. उगाने वालों का मानना ​​है कि GI टैग मिलने से इस मिर्च को इंटरनेशनल मार्केट में और ज़्यादा पहचान मिलेगी, किसानों की इनकम बढ़ेगी और त्रिपुरा के ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स के लिए नए मार्केट मिलेंगे.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *