सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘शेरशाह’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की कहानी को लोगों के दिलों तक पहुंचाने वाली भावुक दास्तान है. फिल्म की कहानी, किरदार और डायलॉग्स के साथ इसका संगीत भी दर्शकों के दिल में खास जगह बना चुका है. इन्हीं गानों में एक ऐसा गाना है, जिसे सुनते ही पुराने रिश्ते, बिछड़ने का दर्द और अपनों की याद ताजा हो जाती है. वो गाना है, ‘कभी तुम्हें याद मेरी आए, इतनी सी बात समझ जाना’.ये गाना फिल्म में बेहद भावुक पल दिखाया है. गाने के बोल सीधे दिल को छूते हैं और किसी अपने से दूर होने का एहसास कराते हैं. गाने को आवाज दर्शन रावल ने दी है और इसे ब्लॉकबस्टर बनाया है.
हिट फिल्म का वो दर्दभरा गाना, सुनते ही आज भी लोग हो जाते हैं इमोशनल, दर्शन रावल की आवाज ने जीता दिल
