जंतर-मंतर पर आज रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन के प्रदर्शन में जा रहे हो? पहले दिल्ली पुलिस का जवाब सुुन लो

होमताजा खबरDelhi

जंतर-मंतर पर आज होगा रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन का प्रदर्शन? द‍िल्‍ली पुल‍िस का जवा

Last Updated:

आज 21 अगस्‍त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन’ के प्रदर्शन को लेकर द‍िल्‍ली पुलिस ने अनुमति से इनकार क‍िया है. पुलिस का कहना है क‍ि ऐसे क‍िसी भी आंदोलन या धरने के लि‍ए कोई अनुमत‍ि नहीं दी गई है. अगर आप भी जाने का प्‍लान बना रहे हैं तो पहले ये अपडेट जान लें. पुलिस ने कहा है क‍ि जो भी सोशल मीडिया पोस्ट चल रही हैं वे भ्रामक हैं. इस पूरे इलाके में धारा 163 के तहत पाबंदी लागू है.

आज 21 अगस्‍त को जंतर मंतर पर आरक्षण हटाओ आंदोलन को लेकर द‍िल्‍ली पुल‍िस ने बड़ा अपडेट दिया है. (फोटो: सोशल मीड‍िया)

Aarakshan Hatao Andolan: सोशल मीडिया पर कई वीडियो और पोस्ट वायरल हो रही हैं, जिनमें 21 अगस्त को जंतर-मंतर पर रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन के विरोध प्रदर्शन का दावा किया जा रहा है. इन पोस्ट में लोगों से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की जा रह है. हालांकि इसपर अब दिल्ली पुलिस ने साफ-साफ अपडेट दिया है. जंतर-मंतर पर आज रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन के विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने इनकार कर दिया है. अगर आप भी वहां जाने का प्‍लान बना रहे हैं तो पहले इस अपडेट को जान लें. पुलिस का कहना है कि इस आंदोलन को लेकर किसी भी तरह के प्रदर्शन या धरने की अनुमति नहीं ली गई.

दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट जारी कर कहा है कि दिल्ली 21 अगस्त को जंतर मंतर पर ‘रिजर्वेशन हटाओ आंदोलन’ के नाम से कोई विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है. सोशल मीडिया पर जो भी वीडियो या पोस्ट में धरने का दावा किया जा रहा है, वह झूठा और भ्रामक है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *