सुरीली धुनों से सजेगी 'वाराणसी', एसएस राजामौली की फिल्म में होंगे 6 गाने, म्यूजिक कंपोजर ने किया खुलासा

Last Updated:

एसएस राजामौली की मच-अवेटेड फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर एक बड़ा और एक्साइटिंग अपडेट सामने आया है. ऑस्कर विजेता संगीतकार एमएम कीरावानी ने खुलासा किया कि महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर इस एक्शन-एडवेंचर फिल्म में कुल 6 गाने होंगे. राजामौली के विजन और कीरावानी के संगीत का जादू एक बार फिर दर्शकों को थिएटर्स में बांधने के लिए तैयार हो रहा है.

ख़बरें फटाफट

साल 2027 में रिलीज होगी महेश बाबू और एसएस राजमौली की फिल्म ‘वाराणसी’.

नई दिल्ली. मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ की रिलीज में अभी समय है. इसमें महेश बाबू लीड रोल में नजर आएंगे. प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम किरदारों में दिखेंगे. इसी बीच ऑस्कर विजेता संगीतकार कंपोजर एमएम कीरावानी ने फिल्म के म्यूजिक को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने खुलासा किया है कि एसएस राजामौली की एक्शन-एडवेंचर फिल्म में कुल 6 गाने होंगे.

123Telugu की रिपोर्ट के मुताबिक, एमएम कीरावानी ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान बताया कि वह फिल्म के लिए 6 गाने तैयार कर चुके हैं. इसके साथ ही वह सितंबर 2026 से फिल्म के बैकग्राउंड स्कोर पर काम शुरू करेंगे और जनवरी 2027 तक इसे पूरा करने की योजना है, ताकि रिलीज से पहले टीम को पर्याप्त समय मिल सके. इससे पहले राजामौली और कीरावनी की जोड़ी ‘बाहुबली’, ‘बाहुबली 2’ और ‘आरआरआर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकी है.

महेश बाबू की अनोखी साइंस-फिक्शन एडवेंचर

फिल्म ‘वाराणसी’ में महेश बाबू, रुद्र नाम के एक आर्कियोलॉजिस्ट और एक्सप्लोरर के किरदार में नजर आएंगे, जो एक वैश्विक संकट को टालने के मिशन पर निकलता है, कहानी साल 2027 के बैकड्रॉप पर आधारित है, जब शांभवी नाम का एक एस्टेरॉयड, वाराणसी से टकराने की कगार पर होता है. रुद्र का काम एक प्राचीन खगोलीय अवशेष की खोज करना है, जो इस तबाही को रोक सकता है.

‘वाराणसी’ फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म में प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी नाम की इतिहासकार के रोल में होंगी, जो हथियारों में भी माहिर है. वहीं, पृथ्वीराज सुकुमारन कुंभ नाम के एक हाई-टेक विलेन के रूप में चुनौती देते दिखेंगे. यह एडवेंचर सिर्फ वाराणसी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि अफ्रीका, अंटार्कटिका और यूरोप की लोकेशनों तक फैलेगा. वीएफएक्स से भरपूर इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है.

‘वाराणसी’ फिल्म का ‘रामायण’ कनेक्शन

फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा उत्सुकता इसके ‘रामायण’ कनेक्शन को लेकर है. रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में भगवान राम और कुंभकर्ण के बीच हुए युद्ध का एक विशेष प्रसंग दिखाया जाएगा, जिसमें महेश बाबू भगवान राम के अवतार में नजर आ सकते हैं. इस सीक्वेंस में भगवान हनुमान और वानर सेना की झलक भी मिलेगी, हालांकि यह पूरा रामायण न होकर सिर्फ राम-कुंभकर्ण युद्ध के आमने-सामने के टकराव पर ही केंद्रित रहेगा. हालांकि, मेकर्स की तरफ से इन दावों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है.

इस दिन रिलीज होगी ‘वाराणसी’ फिल्म

फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर मेकर्स तेजी से काम आगे बढ़ा रहे हैं, यह पहला मौका है जब राजामौली और महेश बाबू किसी बड़े प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे हैं. इसके अलावा यह फिल्म प्रियंका चोपड़ा की भी इंडियन सिनेमा में ग्रैंड वापसी कराने जा रही है, जो पिछले कई सालों से हॉलीवुड और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में बिजी थीं. पैन-इंडिया एक्शन एडवेंचर फिल्म ‘वाराणसी’ 7 अप्रैल 2027 को थिएटर्स में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

About the Author

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *