दिल्ली के करोल बाग इलाके में भरभराकर गिरी दो मंजिल पुरानी बिल्डिंग, मलबे में दबने से एक की मौत

होमताजा खबरDelhi

दिल्ली के करोल बाग में भरभराकर गिरी पुरानी इमारत, मलबे में दबने से एक की मौत

Last Updated:

Karol Bagh Delhi Wall Collapse: दिल्ली के करोल बाग में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. प्यारे लाल रोड पर एक पुरानी बिल्डिंग को तोड़ने के दौरान उसकी दीवार अचानक गिर गई. इस भयानक हादसे में मलबे में दबकर एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं तीन अन्य मजदूर घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस ने बताया कि बिल्डिंग गिराने की कोई परमिशन नहीं ली गई थी. फिलहाल मकान मालिक और ठेकेदार को हिरासत में लिया गया है.

दिल्ली के प्यारे लाल रोड पर बड़ा हादसा, बिल्डिंग गिरने से एक मजदूर की मौत और तीन की हालत गंभीर.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके से एक बुरी खबर सामने आई है. यहां शुक्रवार की सुबह एक पुरानी दो मंजिला बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई. यह हादसा प्यारे लाल रोड स्थित रेगरपुरा इलाके में हुआ है. जानकारी के मुताबिक इस पुरानी बिल्डिंग को तोड़ने का काम चल रहा था. इसी दौरान इसका एक बड़ा हिस्सा गिर गया. हादसे के वक्त साइट पर कई मजदूर काम कर रहे थे. मलबे में दबने से शेख शमशाद नाम के एक मजदूर की मौत हो गई. वहीं तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को मलबे से बाहर निकाला. शुरुआती जांच में पता चला है कि इस बिल्डिंग को तोड़ने की कोई आधिकारिक परमिशन नहीं ली गई थी.

आखिर कैसे हुआ करोल बाग में यह भयानक हादसा?

करोल बाग के रेगरपुरा इलाके में स्थित बिल्डिंग नंबर 3512 में मरम्मत और तोड़फोड़ का काम चल रहा था. दमकल विभाग और पुलिस को सुबह करीब 11:15 बजे इस हादसे की सूचना मिली. जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव टीमें तुरंत मौके पर पहुंची. वहां पहुंचकर तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. यह बिल्डिंग काफी पुरानी और जर्जर हालत में थी. इसे एक प्राइवेट ठेकेदार के जरिए गिराया जा रहा था. अचानक काम के दौरान बिल्डिंग की दीवार ढह गई और वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए.

इस दुखद घटना में कुल चार मजदूर हादसे का शिकार हुए हैं. मलबे में दबने के कारण शेख शमशाद नाम के मजदूर की जान चली गई. उसकी बॉडी को एलएचएमसी हॉस्पिटल की मॉर्चरी में शिफ्ट कर दिया गया है. वहीं मोहम्मद अयूब नाम के मजदूर को सिर में गंभीर चोट आई है. उसके दाहिने हाथ में भी फ्रैक्चर हुआ है. अयूब की क्रिटिकल हालत को देखते हुए उसे डॉक्टर आरएमएल हॉस्पिटल रेफर किया गया है. तीसरे मजदूर शेख सैदुल के हाथ-पैर में चोट आई है. उसका इलाज जीवन माला हॉस्पिटल में चल रहा है. चौथे मजदूर रफीक-उल को मामूली चोट आई और वह अपने घर चला गया.

पुलिस ने मकान मालिक और ठेकेदार पर क्या एक्शन लिया?

शुरुआती जांच में साफ हुआ है कि संबंधित एजेंसी से बिल्डिंग गिराने की कोई इजाजत नहीं ली गई थी. यह सीधे तौर पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी का मामला है. पुलिस ने इस मामले में सख्त एक्शन लेते हुए बिल्डिंग के मालिकों और ठेकेदार को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है. पुलिस अब सभी फैक्ट्स की बारीकी से जांच कर रही है. बिल्डिंग गिरने के असली कारणों का पता लगाया जा रहा है.

About the Author

दीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *