Last Updated:
Delhi Police Constable Result 2026: दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल बनने का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए 27 लाख से अधिक अभ्यर्थी अब मेरिट लिस्ट में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं. खास बात यह है कि 66 हजार से ज्यादा उम्मीदवार अगले चरण यानी फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT) के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं.
Delhi Police Constable Result 2026, SSC exam, SSC Recruitment: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी.
Delhi Police Constable Result 2026: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं.इस भर्ती प्रक्रिया के तहत पुरुष और महिला कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के हजारों पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में सफल उम्मीदवारों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT) के लिए बुलाया जाएगा.
कब हुई थी परीक्षा?
कर्मचारी चयन आयोग ने आज 19 जून 2026 को दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित किया. यह परीक्षा 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे जो अब खत्म हो गया है.रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है. इसमें केवल उन उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं जिन्होंने लिखित परीक्षा पास कर ली है और अगले चरण के लिए चयनित हुए हैं.
27 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देश की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. इस बार करीब 27.25 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था.इनमें से 66,076 उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं. अब ये सभी उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा (PE&MT) में शामिल होंगे. इस हिसाब से परीक्षा का पास प्रतिशत मात्र 2.42% रहा. वहीं 26,59,812 उम्मीदवार अगले चरण के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके, जो कुल अभ्यर्थियों का 97.58% है.
कितने पदों पर होनी है भर्ती?
इस भर्ती अभियान के जरिए दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के कुल 7,565 पदों को भरा जाना है. इनमें पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों के पद शामिल हैं हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में रिक्तियों की संख्या 7,201 भी बताई गई है लेकिन एसएससी की आधिकारिक भर्ती अधिसूचना के अनुसार कुल 7,565 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है.
कैसे डाउनलोड करें Delhi Police Constable Result 2026?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.होमपेज पर दिए गए Results सेक्शन पर क्लिक करें.इसके बाद Delhi Police Constable Result 2026 लिंक को खोलें.रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें.अब Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें.यदि आपका रोल नंबर सूची में है तो आप अगले चरण के लिए चयनित हो चुके हैं.
कटऑफ भी जारी
एसएससी ने रिजल्ट के साथ श्रेणीवार कटऑफ अंक भी जारी किए हैं. उम्मीदवार अपने वर्ग के अनुसार कटऑफ अंक देखकर यह समझ सकते हैं कि चयन के लिए कितने अंक आवश्यक थे.कटऑफ सूची उम्मीदवारों को अपनी प्रतिस्पर्धा और चयन प्रक्रिया की स्थिति समझने में मदद करेगी.
अब क्या होगा?
कंप्यूटर आधारित परीक्षा केवल भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण था.इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT) के लिए बुलाया जाएगा.इस चरण में उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता और निर्धारित मापदंडों की जांच की जाएगी. इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा.
कितने स्टेप्स में होगी भर्तियां?
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 में चयन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी.
पहला चरण-कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE)
दूसरा चरण-फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT)
तीसरा चरण-डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)
चौथा चरण-मेडिकल एग्जामिनेशन
सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्सेस स्टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें
