जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ जुटे हजारों, दिल्ली पुलिस और RAF ने बिना परमिशन जुटी भीड़ को खदेड़ा – VIDEO

होमताजा खबरDelhi

जंतर-मंतर पर आरक्षण हटाओ आंदोलन, पुलिस-RAF ने बिना परमिशन जुटी भीड़ को खदेड़ा

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Reservation Hatao Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को आरक्षण हटाओ आंदोलन के तहत बड़ा प्रदर्शन हुआ. पुलिस और आरएएफ ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है. इन लोगों की मांग थी कि आरक्षण जाति के आधार पर नहीं बल्कि आर्थिक स्थिति पर होना चाहिए. बिना परमिशन के जंतर-मंतर पर भारी भीड़ जुटी थी. इसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया और पूरे इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है.

आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ जंतर-मंतर पर बड़ा प्रोटेस्ट. (PTI Photo)

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर शुक्रवार को भारी हंगामा देखने को मिला. यहां जाति आधारित आरक्षण के विरोध में सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए थे. इस प्रदर्शन को आरक्षण हटाओ आंदोलन का नाम दिया गया था. बिना परमिशन के प्रदर्शन कर रहे लोगों पर दिल्ली पुलिस और आरएएफ ने कड़ा एक्शन लिया है. सुरक्षाबलों ने मौके से कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है. इन लोगों की मुख्य मांग है कि देश में आरक्षण का आधार जाति नहीं बल्कि आर्थिक स्थिति होनी चाहिए. पुलिस ने बताया कि इस प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर की परमिशन नहीं दी गई थी. दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रामलीला मैदान में जुटने को कहा था. जब लोग जंतर-मंतर पर जुटने लगे तो पुलिस को एक्शन लेना पड़ा. इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात है और बैरिकेडिंग कर दी गई है.

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे लोगों की मुख्य मांगें क्या थीं?

प्रदर्शनकारी मौजूदा आरक्षण सिस्टम में बड़े बदलाव की मांग कर रहे थे. उनका कहना है कि सरकारी मदद सिर्फ जरूरतमंदों को मिलनी चाहिए. एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘जाति की परवाह किए बिना गरीब को शिक्षा और कोचिंग की मदद मिलनी चाहिए’. लोग क्रीमी लेयर के नियम को सख्ती से लागू करने की मांग कर रहे थे. इसके अलावा यूजीसी के 2026 इक्विटी रेगुलेशन का भी विरोध हो रहा था. यह नियम हायर एजुकेशन में जातिगत भेदभाव से जुड़ा है. केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि इस नियम पर दोबारा विचार हो रहा है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *