Sugar Price Hike : चीनी के दाम क्‍या है भाई? रेट सुनकर ग्राहक भी करने लगे 'किलो' में कटौती, पढ़ें सीधे बाजार से रिपोर्ट

Last Updated:

Chini ka Bhav : चीनी के दाम बढ़ने पर त्योहारों में आम जनता क्या करेगी? उस पर महंगाई की मार इतनी ज्‍यादा पड़ी है कि लोगों की जेब पर बहुत दबाव पड़ रहा है. चीनी के दामों में बढ़ोतरी से लोग परेशान है. लोगों का मानना है कि महंगाई ने पहले से ही बजट बिगाड़ रखा है. ऐसे में चीनी पर महंगाई की मार त्योहार की मिठास ना फीकी कर दे. लोगों और दुकानदारों का क्‍या कहना है, आइये जानते हैं इस रिपोर्ट में..

चीनी की कीमत 80 साल के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंची.

Sugar Prike Hike/Increase News : देश में आम आदमी पर महंगाई की एक बार फिर से मार पड़ गई है और इस बार निशारा बनी है आपकी चाय और त्योहारों के पकवान… क्योंकि खुदरा बाजार में चीनी की कीमतें 60 से 65 प्रति किलो तक पहुंच चुकी हैं. चीनी के दाम ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं. चीनी के रेटों में इतनी तेजी कभी नहीं देखी गई. यूपी में भी 19 में चीनी मिलों ने दाम बढ़ा दिए हैं. आखिर क्यों अचानक से चीनी की मिठास इतनी कड़वी हो गई है? जनता इस बारे में क्‍या कह रही है, आइये जानते हैं इस रिपोर्ट में…

जिसको मिठास चाहिए, उसकी जेब पर तो वजन आएगा ही
जिस चीनी के बिना त्योहारों की मिठास अधूरी है, उसी चीनी के दाम अब आसमान छू रहे हैं. रिकॉर्ड तोड़ते हुए चीनी की कीमतें अब 60 से 65 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच चुकी है. लखनऊ हो या कानपुर, वाराणसी हो या आगरा, हर जगह आम जनता की जेब पर सीधा बोझ बढ़ गया है. चीनी के दाम बढ़ने को लेकर आगरा के बाजारों में खरीदारी को आए एक शख्‍स ने कहा कि चीनी के बढ़ते दाम की रोकथाम होनी चाहिए. दाम कम होने चाहिए. पैसे घटने चाहिए. चीनी बहुत महंगी है. वहीं चाय की चुस्‍की लेते हुए दूसरे शख्‍स ने कहा कि देखिए इस टाइम चीनी महंगी है. मेरे ख्याल से फीकी चाय पीने वालों पर तो फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन जिसको मिठास चाहिए, उसकी जेब पर तो वजन आएगा ही. ये कोई बात थोड़ी ना है. चीनी के दाम तो कम होने ही चाहिए.

 UP Live TV | यूपी लाइव टीवी

देखा जाए तो इस समय देश में चीनी की कीमतें अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई. पिछले एक महीने में चीनी के दामों में 10-20 प्रतिशत तक की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बात यूपी की करे तो यहां 19 चीनी मिलों ने दाम बढ़ा दिए हैं, जिसके चलते चीनी की कीमत 80 साल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. चीनी के दामों में एक महीने में करीब 17 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. 15 दिनों से लगभग हर दिन दाम बढ़ रहे हैं. 45 रुपये किलो मिलने वाली चीनी अब 60 से 65 रुपये या उससे भी ऊपर के रेट पर प्रति किलो बिक रही है. चीनी के दाम बढ़ने से लोगों के रसोई का बजट बिगड़ने लगा है. उनकी प्याली और थाली दोनों से मिठास कम होने लगी है.

ग्राहक पूछ रहा- रेट तेज हो गए क्या?
गाजियाबाद बाजार के एक थोक दुकानदार से जब न्‍यूज18 ने सवाल किया कि क्‍या चीनी के दाम बढ़ने से ऐसा भी कोई असर हो रहा है कि ग्राहक कम आ रहे हैं. चीनी की जो जो पहले मात्रा पहले ज्यादा थी अब कम ले रहे हैं.. इस पर उनका कहना था कि ‘देखो भाई, चीनी तो जितनी चाहिए ग्राहक उतनी ले रहा है, लेकिन एक बार यह जरूर पूछ रहा है कि रेट तेज हो गए क्या? कुछ ग्राहक रेट पूछने के बाद चीनी कम तुलवा रहे हैं.

थोक बाजार में भी चीनी का भाव पिछले साल के 3900 से बढ़कर 5500 रुपये प्रति क्विंटल के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है. इसका कारण है त्योहारी सीजन में भारी डिमांड. चीनी का बचा स्टॉक बेहद कम है और कम बारिश की वजह से गन्ना उत्पादन प्रभावित हुआ है. बताया जा रहा है कि चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार ने आदेश जारी किया है की जो भी बड़े कारोबारी या कंपनियां महीने में 10 मीट्रिक टन से ज्यादा चीनी इस्तेमाल करते हैं वो 15 दिन से ज्यादा का स्टॉक नहीं रख सकते हैं. साथ ही सरकार चीनी के ड्यूटी फ्री इंपोर्ट पर विचार कर रही है, लेकिन इस वक्त चीनी की महंगाई लोगों को परेशान कर रही है.

About the Author

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

Sandeep Kumar is a senior journalist and digital newsroom leader with more than 20 years of experience in print and digital journalism. He currently serves as Senior Assistant Editor at News18 Hindi, where he l…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *