गाजियाबाद से एक बड़ा ही इमोशनल वीडियो सामने आया है. यहां एक बुजुर्ग महिला पेंशन खाते में नहीं आने पर जिलाधिकारी से मिलने पहुंची. इस पर जिला अधिकारी ने पेंशन न पहुंचने के लिए संबंधित अधिकारी से बात कर जल्द से जल्द पेंशन खाते में पहुंचने के आदेश दिए. साथ ही बुजुर्ग मां का दर्द देख परीक्षा ड्यूटी मानदेय से मिले पैसे उनके थैले में रख दिए. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जोरशोर से वायरल हो रहा है.
साहब, पेंशन नहीं मिल रही… सुनते ही DM का पिघला दिल, बुजुर्ग महिला को थमा दिए पैसे
