Last Updated:
India vs Sri Lanka 2nd Test Match Live cricket score Day-1: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस भारतीय कप्त…और पढ़ें
भारत बनाम श्रीलंका, दूसरा टेस्ट मैच लाइव
India vs Sri Lanka, 2nd Test Live: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच आज से शुरू हो चुका है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है. टीम इंडिया एक बदलाव के साथ मैदान में उतरी है. कुलदीप यादव की जगह सरनसग जैन को शामिल किया गया है. 33 वर्षीय सारांश का यह डेब्यू मैच है. वहीं, श्रीलंका के लिए कामिल मिशारा अपना डेब्यू मैच खेल रहे हैं. सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी. ऐसे में मेहमान टीम की कोशिश होगी कि वह अपने दबदबे को बरकरार रखते हुए दूसरे मैच में भी जीत हासिल करे. वहीं, श्रीलंका की नजरें सीरीज ड्रॉ कराने पर होंगी.
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन
लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंदू मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो.
भारत की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
