दिन की रोशनी में ट्रैफिक की किचकिच, रात होते ही जगमगा उठता है नोएडा, देखिए फ्लाईओवर से अंडरपास तक की तस्वीरें

Last Updated:

Noida News: दिन में ट्रैफिक और भागदौड़ के लिए पहचाना जाने वाला नोएडा रात होते ही एक अलग ही रंग में नजर आता है. शहर के फ्लाईओवर, अंडरपास, एंट्री गेट और प्रमुख सरकारी इमारतें रंग-बिरंगी और आधुनिक रोशनी से जगमगाती दिखाई देती हैं. इनकी खूबसूरत लाइटिंग शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को आकर्षक बनाने के साथ नोएडा की अलग पहचान बनाती है.

ग्रेटर नोएडा की तरफ से नोएडा में प्रवेश करते समय नोएडा गेट लोगों का स्वागत करता नजर आता है. हाईवे किनारे ‘वेलकम टू नोएडा’ लिखे बड़े अक्षर सफेद रोशनी में जगमगाते हैं. इसके साथ गेट पर की गई फसाड लाइटिंग रात के समय इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देती है. रोशनी से सजा यह प्रवेश द्वार शहर में आने वाले लोगों का ध्यान आकर्षित करता है. रात में यहां का नजारा नोएडा की आधुनिक पहचान और शहर की सजावट को खूबसूरती से सामने रखता है.

दिल्ली की तरफ से चिल्ला बॉर्डर के रास्ते नोएडा में प्रवेश करते ही शहर की पहचान बड़े अक्षरों में दिखाई देती है. यहां साइट पर बड़े अक्षरों में लिखा ‘NOIDA’ रात में रोशनी के बीच खास आकर्षण पैदा करता है. इसके साथ नोएडा गेट पर की गई रंग-बिरंगी लाइटिंग पूरे प्रवेश क्षेत्र को और खूबसूरत बनाती है. दिल्ली से आने वाले लोगों के लिए यह रोशन नजारा नोएडा में प्रवेश का एक आकर्षक अनुभव देता है. रात में यहां की चमक शहर की आधुनिक और सजी-संवरी तस्वीर पेश करती है.

नोएडा ग्रेनो एक्सप्रेसवे से सेक्टर-61 की तरफ जाने वाले रास्ते और सेक्टर-61 से एलिवेटेड उतरते ही 18 वाला अंडरपास रात में रोशनी से जगमगाते नजर आते हैं. इन अंडरपास में लगाई गई रंग-बिरंगी लाइटिंग सामान्य रास्ते को आकर्षक बना देती है. रात के समय वाहनों की आवाजाही के बीच रोशन अंडरपास का नजारा देखने लायक होता है. लाइटिंग के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को एक अलग तरह का अनुभव मिलता है. शहर के प्रमुख मार्गों पर इस तरह की सजावट नोएडा के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को और खूबसूरत बनाती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दिन के समय वाहनों की आवाजाही से व्यस्त रहने वाला फिल्म सिटी फ्लाईओवर रात में बेहद खूबसूरत नजर आता है. आधुनिक एलईडी और रंग-बिरंगी लाइटिंग फ्लाईओवर की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है. सड़क से गुजरते वाहन और उनके बीच जगमगाता फ्लाईओवर रात के दृश्य को और आकर्षक बना देता है. यहां से गुजरने वाले लोग अक्सर इसकी रोशनी को देखकर कुछ पल ठहरकर इसे निहारते हैं.

महामाया फ्लाईओवर के पास हाईवे किनारे बनाए गए थीमैटिक वॉल पैनल नोएडा की कला और आधुनिकता का खूबसूरत मेल पेश करते हैं. दीवारों पर बने आकर्षक डिजाइन दिन में अलग नजर आते हैं, लेकिन रात में रंगीन लाइटिंग के साथ इनकी खूबसूरती और बढ़ जाती है. रोशनी पड़ने के बाद ये पैनल काफी जीवंत दिखाई देते हैं. हाईवे से गुजरने वाले लोगों की नजर इन पर जरूर पड़ती है. सड़क किनारे की यह सजावट नोएडा के इंफ्रास्ट्रक्चर को एक अलग और आकर्षक पहचान देती है.

नोएडा के सेक्टर-21 ए स्थित नोएडा स्टेडियम के अंदर बना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स शाम होते ही रंग बिरंगी फ़साड लाइट जगमगाता हुआ मिलेगा और उसके सामने चलता एक बड़ा-सा फाउंटेशन यहां आने वालों के वालों के लिए सेल्फी प्वाइंट बन जाता है और जो भी यहां पहली बार आता है, वो एक सेल्फी जरूर लेता है या फैमिली, दोस्त या खास किसी व्यक्ति के साथ यादगार पल कैद करना चाहता है.

नोएडा का वेव सिटी सेंटर वाला अंडरपास रात में तिरंगे के रंगों वाली रोशनी से जगमगाता नजर आता है. अंडरपास में दिखाई देने वाली यह लाइटिंग दूर से ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती है. यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों के लिए रोशनी से सजा यह रास्ता आकर्षण का केंद्र बना रहता है. अंडरपास की संरचना पर पड़ती तिरंगे की रोशनी पूरे हिस्से को खास लुक देती है. रात में यह जगह नोएडा की खूबसूरत और आधुनिक तस्वीर का हिस्सा बन जाती है.

नोएडा में इस्कॉन मंदिर के पास स्थित अंडरपास भी रात में अपनी खूबसूरती से लोगों का ध्यान खींचता है. अंडरपास की साइड दीवारों पर बनाए गए आकर्षक डिजाइन और उन पर पड़ती रोशनी पूरे हिस्से को जीवंत बना देती है. रंगीन लाइटिंग के साथ दीवारों की डिजाइन यहां से गुजरने वालों को कुछ पल देखने के लिए मजबूर करती है. दिन के मुकाबले रात में इसका नजारा पूरी तरह अलग दिखाई देता है.

नोएडा के सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण का नया भवन इन दिनों अपनी खूबसूरती और आकर्षक डिजाइन के लिए चर्चा में है. रात के समय इसे खास तरह की खूबसूरत लाइटिंग से सजाया जाता है, जिससे इसकी भव्यता और बढ़ जाती है. भवन पर पड़ती रोशनी इसकी आधुनिक वास्तुकला को उभारती है और दूर से ही यह बेहद आकर्षक नजर आता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *