एक साल का प्यार और फिर दरार; दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों मुस्कान का कातिल बना सिरफिरा इमरान

होमताजा खबरDelhi

एक साल का प्यार और फिर दरार, मुस्कान हत्याकांड में इमरान को लेकर बड़ा खुलासा

Last Updated:

दिल्ली के तिलक नगर में मुस्कान हत्याकांड की शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह और आरोपी इमरान एक साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को जानते थे. दोनों के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन कुछ महीनों से रिश्ते में दरार आ गई थी. पुलिस के मुताबिक इमरान को शक था कि मुस्कान की जिंदगी में कोई और शख्स है. घटना के दिन मुस्कान के घर में अकेले होने की जानकारी मिलने के बाद इमरान वहां पहुंचा और उसकी हत्या कर दी. आरोपी अभी फरार है.

ख़बरें फटाफट

दिल्ली के तिलक नगर में मुस्कान हत्याकांड की जांच में प्रेम संबंध, रिश्ते में दरार और शक की कहानी सामने आई है.

दिल्ली के तिलक नगर में 21 साल की मुस्कान की हत्या के बाद अब इस केस में रिश्ते की कहानी सामने आ रही है. शुरुआती जांच के मुताबिक मुस्कान और आरोपी इमरान एक-दूसरे को पिछले एक साल से ज्यादा समय से जानते थे. दोनों की मुलाकात होती थी और जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध भी था. लेकिन कहानी यहीं नहीं रुकी. पिछले कुछ महीनों में रिश्ते में दरार आई और दोनों के बीच दूरी बढ़ने लगी. मुस्कान अब इमरान से संबंध नहीं रखना चाहती थी. पुलिस के मुताबिक, इमरान इस दूरी को स्वीकार नहीं कर पा रहा था. वह लगातार रिश्ते को दोबारा ठीक करने की कोशिश कर रहा था. इसी बीच शक, विवाद और कहासुनी बढ़ती गई और आखिरकार मामला हत्या तक पहुंच गया.

दिल्ली पुलिस की जॉइंट सीपी सुमन गोयल ने बताया कि घटना कल रात की है और आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें काम कर रही हैं. उन्होंने कहा कि दोनों एक-दूसरे को जानते थे और मिलते भी थे. पुलिस को आरोपी से जुड़े कुछ सुराग हाथ लगे हैं और उसकी जल्द गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि इमरान को शक था कि मुस्कान की जिंदगी में कोई दूसरा व्यक्ति आ गया है. इसी शक को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ. पुलिस अब इस रिश्ते की पूरी कड़ी को जोड़ रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या से पहले आखिर क्या हुआ था.

एक साल के रिश्ते में आई दरार

जांच के मुताबिक मुस्कान और इमरान एक साल से अधिक समय से एक-दूसरे को जानते थे. दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की जानकारी भी सामने आई है. हालांकि कुछ महीनों से रिश्ते में तनाव बढ़ गया था. मुस्कान इमरान से दूरी बनाने लगी थी और कथित तौर पर वह किसी तरह का संबंध आगे नहीं रखना चाहती थी. दूसरी ओर इमरान लगातार उसे मनाने की कोशिश कर रहा था.

इमरान को कथित तौर पर शक था कि मुस्कान की जिंदगी में कोई और शख्स आ गया है. इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार बहस और कहासुनी हुई. जांच में यह भी पता चला है कि कुछ दिन पहले दोनों एक रेस्टोरेंट में मिले थे. लेकिन इस मुलाकात के बाद भी रिश्ते में सुधार नहीं हुआ. पुलिस अब इस मुलाकात और इसके बाद हुए घटनाक्रम की भी जांच कर रही है.

मुस्कान के घर पहुंचा इमरान

जांच के मुताबिक घटना वाले दिन इमरान को पता चला कि मुस्कान घर में अकेली है. इसके बाद वह उसके घर पहुंचा. पुलिस को आशंका है कि वहीं दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और इसके बाद इमरान ने मुस्कान की चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

मुस्कान की हत्या के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में एक युवक तेजी से गली से भागता नजर आया था. पुलिस इस फुटेज और दूसरे सुरागों की मदद से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. इससे पहले मुस्कान के दोस्त ने भी दावा किया था कि इमरान पिछले कुछ समय से उसे परेशान कर रहा था.

नशे और रिहैब सेंटर की जानकारी भी जांच में

पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान ऐसी जानकारी भी सामने आई है कि आरोपी नशे का सेवन करता था और रिहैब सेंटर में रहकर आ चुका है. हालांकि पुलिस इन तथ्यों की पुष्टि कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि अभी जांच जारी है और सामने आने वाली हर जानकारी को अलग-अलग स्तर पर वेरिफाई किया जा रहा है.

फिलहाल इमरान पुलिस की पकड़ से बाहर है, लेकिन जॉइंट सीपी सुमन गोयल के मुताबिक आरोपी के संबंध में अहम सुराग मिले हैं. कई टीमें उसकी तलाश में लगी हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हत्या की पूरी वजह और घटना से पहले के घटनाक्रम की तस्वीर और साफ हो सकेगी.

About the Author

Sumit KumarSenior Sub Editor

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 4 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *