बाबा रामदेव ने रक्षाबंधन पर 'बहन' कंगना को भेजा उपहार, एक्ट्रेस ने भी स्वीकारा बड़े भाई का प्यार- 'भूल-चूक माफ'

Last Updated:

बाबा रामदेव ने जब कंगना रनौत के ‘गटर जेनरेशन’ वाले बयान पर आपत्ति जताई थी, तब दोनों दिग्गजों के बीच तीखी बहस हो गई थी. कंगना रनौत ने बाबा रामदेव के पुराने विवाद को उखाड़ते हुए उन पर हमला बोला था. हालांकि, रक्षाबंधन पर बाबा रामदेव ने कंगना रनौत संग अपने विवाद को तिलांजिल दे दी. उन्होंने विवाद की जगह संवाद की अहमियत पर जोर दिया. कंगना रनौत ने भी उन्हें अपना बड़ा भाई बताते हुए उनके उपहार को स्वीकार किया.

ख़बरें फटाफट

कंगना रनौत-बाबा रामदेव के बीच तकरार खत्म.

नई दिल्ली: बाबा रामदेव ने रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को ‘बहन’ बताकर उनके साथ सभी मतभेदों को तिलांजलि दे दी है. उन्होंने कहा कि मैं उन्हें मिठाई, उपहार और राखी भेज रहा हूं, ताकि विवाद का अंत संवाद से हो. बाबा रामदेव की पहल से कंगना रनौत भी खुश हैं. उन्होंने बाबा रामदेव का वीडियो पोस्ट करके अपने जज्बात बयां किए.

कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए नोट में लिखा, ‘त्योहार का दिन होता है सब भूल-चूक माफ करने के लिए. मेरे भाई बाबा रामदेव जी ने बहुत अच्छा कहा कि विवाद नहीं, संवाद होना चाहिए. आज रक्षाबंधन के दिन मैं उनकी मिठाई और बड़े भाई का प्रेम दोनों स्वीकार करती हूं. बहुत धन्यवाद, ईश्वर आपको लंबी आयु दे.’

(फोटो साभार: Instagram@kanganaranaut)

विवाद को संवाद से खत्म करना चाहते हैं बाबा रामदेव
बाबा रामदेव ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘हम बहन कंगना रनौत को यह गिफ्ट और यह मिठाई पोस्ट के द्वारा भेज दे रहे हैं. किसी भी कारण से नफरत देश में नहीं होनी चाहिए. इसलिए, सब बैर का परित्याग करें. पिछले दिनों सवाल उठा कि क्या हमारी श्रद्धमयी बहन कंगना रनौत के साथ विवाद तो नहीं हो गया है? विवाद को संवाद से खत्म करें. आज हम फोन भी लगाएंगे कंगना बहन को और उनके बोलेंगे-रक्षा बंधन की शुभकामनाएं.’

बाबा रामदेव ने ‘गटर जेनरेशन’ वाले बयान पर जताई थी आपत्ति
दोनों दिग्गजों के बीच तब विवाद शुरू हुआ था, जब बाबा रामदेव ने कंगना रनौत के ‘गटर जेनरेशन’ वाले बयान पर आपत्ति जताई थी. बाबा रामदेव ने तब कंगना के बयान को उनके बिगड़े हुए दिमाग की उपज बताया था और उनके अतीत पर सवाल उठाए थे. बाबा रामदेव के बयान से आहत कंगना ने तब उन्हें करारा जवाब दिया था. उन्होंने बाबा रामदेव के पुराने विवाद खोलते हुए उन्हें ‘कैरेक्टर’ का पाठ न पढ़ाने की नसीहत दी थी. कंगना रनौत ने बाबा रामदेव के लिए अपनी पोस्ट में लिखा था, ‘बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपने न देखें. कोई भी सिर्फ अफवाहों और गपशप के आधार पर ही अंदाजा लगा सकता है. कम से कम मुझे तो कभी झूठे या फर्जी दावों के लिए सुप्रीम कोर्ट से फटकार नहीं पड़ी है.’

About the Author

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *