नशे में धुत सलमान खान ने जब दी गाली, डायरेक्टर संग हो गई 'हाथापाई', पिता सलीम के बीच-बचाव के बाद सुलझा मामला

Last Updated:

सलमान खान की फिल्म ‘युवराज’ भले बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, मगर यह उस डायरेक्टर के साथ दोस्ती की मिसाल बन गई, जिनके साथ कभी हाथापाई हुई थी. डायरेक्टर ने अब सलमान खान के साथ अपने पुराने झगड़े पर खुलकर बात की है. दोनों एक पार्टी में मौजूद थे, जहां उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी, हाथापाई में बदल गई थी. तब नशे में धुत सलमान खान ने उन्हें गाली दी थी.

ख़बरें फटाफट

सलमान खान ने बाद में डायरेक्टर के साथ एक फिल्म की.

नई दिल्ली: बॉलीवुड सितारों के बीच झगड़ों के किस्से सामने आते रहे हैं. सलमान खान भी कुछ सितारों के साथ भिड़ चुके हैं. भाईजान की जिंदगी में एक ऐसा वाकया हुआ था, जिसकी वजह से उनके पिता सलीम खान को बीच-बचाव करना पड़ा था. सुभाष घई के साथ तो सलमान खान की हाथापाई हो गई थी. उन्होंने सालों पुराने मतभेद को भुलाकर फिल्म ‘युवराज’ में साथ काम किया था. सुभाष घई ने अब उस झगड़े के बारे में बात की है.

दिग्गज डायरेक्टर ने अब सलमान खान के साथ उस झगड़े को याद किया. उन्होंने ‘टाइम्स नाउ’ को दिए इंटरव्यू में बताया कि फिल्म ‘युवराज’ के खातिर सलमान खान के भाई मेरे पास आए और बोले- आप सलमान के साथ फिल्म क्यों नहीं बनाते? मैंने कहा- क्या सलमान चाहते हैं? मैंने उनके साथ कभी काम नहीं किया है. उन्होंने कहा- वह चाहते हैं. मैंने इसके बाद एक कहानी लिखी. मेरी चुनौती यह थी कि मुझे किसी ऐसे रोल के लिए एक्टर को कास्ट करना था जो उसने पहले कभी न किया हो.’

सलमान खान का एक पार्टी में हुआ झगड़ा
सुभाष घई ने आगे उस झगड़े को याद किया जो दोनों के बीच हुआ था. वे बोले, ‘फिल्म से पहले हमारी लड़ाई हुई थी. हाथापाई हुई थी. फिर उनके पिता ने उन्हें डांटा था. हम एक पार्टी में थे. सलमान नशे में थे. वे कुछ गलत कह रहे थे, तभी मैंने उनसे कहा- ऐसा मत कहो. उन्हें मुझसे कोई दिक्कत थी. उन्होंने मुझसे पूछा- आपने ऐसा या वैसा क्यों किया? मैंने कहा कि यह एक डायरेक्टर के तौर पर मेरा फैसला है. उन्होंने मुझे गाली देना शुरू कर दिया, मैंने उनसे ऐसा न करने को कहा. वहां हमारी बहस हो गई.’

सुभाष घई ने सलमान के साथ फिल्म ‘युवराज’ बनाई थी.

सलमान खान ने घर आकर मांगी माफी
सुभाष घई ने आगे बताया कि सलीम खान के दखल देने, सलमान को डांटने और उनके माफी मंगवाने के बाद ही दोनों के बीच का झगड़ा खत्म हुआ था. सुभाष घई ने याद करते हुए कहा, ‘अगली ही सुबह सलीम साहब ने मुझे फोन किया और बताया कि सलमान ने अपनी मां को ये सारी बातें बता दी थीं. उन्होंने कहा- मैंने उसे डांटा है. उन्होंने सलमान को मुझसे माफी मांगने के लिए मेरे घर भेजा और वह आए. उन्होंने विनम्रता से माफी मांगी, जिसके बाद मुझे उनसे लगाव हो गया क्योंकि वह अपने पिता का बहुत सम्मान करते थे. मैंने उस बात को भुला दिया. हम अक्सर एक-दूसरे से मिलते थे. उसके बाद हमने साथ में एक फिल्म की.’

बॉक्स ऑफिस पर पिट गई ‘युवराज’
‘युवराज’ बॉक्स ऑफिस पर कोई खास असर नहीं छोड़ पाई, जबकि इसमें सलमान खान, अनिल कपूर और कैटरीना कैफ जैसे हिट स्टार्स थे. यह फिल्म तीन बिछड़े हुए भाइयों – देवेन, ज्ञानेश और डैनी की कहानी है, जो अपने अमीर पिता की मौत के बाद एक-साथ आते हैं. उनके पिता की भारी-भरकम संपत्ति को लेकर उनके रिश्ते उलझ जाते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि उस पर उनका हक है.

About the Author

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *