Last Updated:
Gen Z Fashion : वो जमाना गया जब हमारी पसंद की चीजें मम्मी पापा लोग लेकर आते थे. आज का बच्चा इंटरनेट पर चीजों को देखकर खुद अपनी पसंद तय कर रहा है. इसी बीच जेन जी लोगों एक खास किस्म का वियर मार्केट में आया है जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. यह शक्तिमान कलेक्शन के नाम से है. जानें इसमें ऐसा क्या है.
शक्तिमान कलेक्शन: Gen Z के लिए 90s का नॉस्टैल्जिया.
Gen Z Fashion : 90 के दशक में पले-बढ़े लोगों के लिए रविवार की सुबह का मतलब सिर्फ दूरदर्शन और शक्तिमान हुआ करता था. टीवी स्क्रीन के सामने बैठकर अद्भुत, अदम्य साहस की परिभाषा… सुनना और पंडित गंगाधर विद्याधर मायाधर ओंकारनाथ शास्त्री के चक्रव्यूह को समझना उस दौर के बच्चों की दिनचर्या का सबसे अहम हिस्सा था. शक्तिमान सिर्फ एक काल्पनिक किरदार नहीं, बल्कि उस पूरी पीढ़ी के लिए सही-गलत का फर्क, एथिकल वैल्यू और सत्यमेव जयते की सीख देने वाला मार्गदर्शक था.
अब दशकों बाद वही पुरानी यादें, वही जज्बा और वही शक्तिमान एक बार फिर लौट आया है. बदलते दौर और जेन जी (Gen Z) के नए फैशन ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए लाइफस्टाइल ब्रांड KHUSH ने अपना एक खास शक्तिमान कलेक्शन मार्केट में उतारा है. यह कलेक्शन आज की युवा पीढ़ी को भारत के पहले और सबसे लोकप्रिय सुपरहीरो से एक स्टाइलिश अंदाज़ में जोड़ने का काम कर रहा है.
अंधेरा कायम नहीं रहेगा: जब मंच पर फिर गूंजी शक्तिमान की सीख
कलेक्शन के लॉन्च को लेकर आयोजित एक भव्य समारोह में खुद दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना पहुंचे. उन्होंने इस पहल को दो पीढ़ियों के बीच का सेतु (पुल) बताया. शक्तिमान के जरिए आज की आधुनिक लाइफस्टाइल को एथिकल वैल्यूज़ से जोड़ने की इस सोच पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह सिर्फ पुरानी यादों को ताजा करने का जरिया नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को सही दिशा दिखाने का सशक्त माध्यम है.
मुझे देश के हर युवा में एक सकारात्मक ऊर्जा दिखती है- मुकेश खन्ना
मुकेश खन्ना ने कहा, “मैं किसी भी प्रोजेक्ट से बहुत सोच-समझकर जुड़ता हूं. जब KHUSH के संस्थापक मेरे पास यह विजन लेकर आए, तो मैं काफी प्रभावित हुआ. मैं शक्तिमान के जरिए नई पीढ़ी को तमराज किलविश के अंधेरे से दूर कर प्रकाश की ओर ले जाना चाहता हूं. जब हम अदम्य साहस की बात करते हैं, तो मुझे देश के हर युवा में एक सकारात्मक ऊर्जा दिखती है. यह पहल कमर्शियल होने से ज्यादा सत्य, साहस और सत्कर्म को युवाओं तक पहुंचाने का एक प्रयास है.
दो पीढ़ियों को जोड़ेगा KHUSH का यह खास कलेक्शन
इस खास कलेक्शन में 20 से अधिक लाइफस्टाइल और फैशन मर्चेंडाइज शामिल किए गए हैं, जिनका उद्देश्य शक्तिमान के प्रतीक और उसके संदेश को आज की पीढ़ी की रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बनाना है. पहल पर बात करते हुए ब्रांड के संस्थापक अभिषेक शर्मा और सह-संस्थापिका खुशी शर्मा ने बताया कि महीनों के मंथन और खुद मुकेश खन्ना के मार्गदर्शन व व्यक्तिगत अप्रूवल के बाद इन डिज़ाइनों को तैयार किया गया है. उन्होंने कहा कि हमारा मकसद नई पीढ़ी को केवल कपड़े देना नहीं है, बल्कि उस दौर के नॉस्टैल्जिया को लौटाना है. वह दौर जब हर बच्चा मानता था कि अगर वह सच और अच्छाई के रास्ते पर चलेगा, तो उसके भीतर का शक्तिमान कभी नहीं मरेगा.
फैशन और नॉस्टैल्जिया का अनूठा संगम
आज के दौर में जब मार्वल और डीसी जैसे वैश्विक सुपरहीरो भारतीय पॉप-कल्चर और युवाओं के वॉर्डरोब पर हावी हैं, ऐसे में देश के पहले मूल सुपरहीरो के साथ यह खास कलेक्शन न सिर्फ 90s की पीढ़ी के लिए नॉस्टैल्जिया की ताजा हवा जैसा है, बल्कि जेन जी को अपनी जड़ों, भारतीय सुपरहीरो और देसी वैल्यू से जोड़ने का एक नया फैशन ट्रेंड बनकर उभरा है.
About the Author
आनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…
और पढ़ें
