'कमबैक आसान नहीं होगा'… नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, लिखा इमोशनल पोस्ट

Last Updated:

Neeraj Chopra out of Asian Games: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा टखने में चोट के कारण 2026 के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. स्विट्जरलैंड के लुसाने डायमंड लीग में 88.05 मीटर का सीजन-सर्वश्रेष्ठ थ्रो दर्ज करने के तुरंत बाद अभ्यास सत्र के दौरान उन्हें यह चोट लगी. इस कारण वे आगामी 2026 एशियन गेम्स (जापान) और डायमंड लीग फाइनल में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.

चोट की वजह से नीरज चोपड़ा पूरे सीजन से बाहर.

नई दिल्ली.  भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने अपने फैंस को बड़ा झटका दिया है. उन्होंने आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि कर दी है कि वे टखने की चोट के कारण 2026 के पूरे मौजूदा सीजन से बाहर रहेंगे. इस फैसले के बाद वे जापान में आयोजित होने वाले आगामी 2026 एशियन गेम्स समेत सीजन की सभी आगामी प्रतियोगिताओं और डायमंड लीग फाइनल में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.

नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) हाल ही में स्विट्जरलैंड के लुसाने में आयोजित डायमंड लीग प्रतियोगिता का हिस्सा बने थे, जहां उन्होंने 88.05 मीटर का शानदार थ्रो करके इस सीजन का अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन दर्ज किया था. लुसाने में वे दूसरे स्थान पर रहे थे और केवल 9 सेंटीमीटर से शीर्ष स्थान हासिल करने से चूक गए थे. इस प्रदर्शन के बाद यह माना जा रहा था कि नीरज अपनी पुरानी फॉर्म और लय वापस पा चुके हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश इस मुकाबले के तुरंत बाद अभ्यास सत्र के दौरान उनके टखने में लिगामेंट टियर की गंभीर चोट लग गई.

चोट की वजह से नीरज चोपड़ा पूरे सीजन से बाहर.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *