तुकाराम मुंढे से इंस्पायर हुईं ट्विंकल, अपने किचन में मारी रेड तो मिला मुगलों के जमाने का मसाला, खुद बना रहीं पनीर

Last Updated:

ट्विंकल खन्ना ने नकली पनीर स्कैम पर IAS तुकाराम मुंढे की कार्रवाई की तारीफ की. उन्होंने बताया कि अब वे घर पर पनीर बनाती हैं और रेस्टोरेंट में भी मुंढे की जांच पूछती हैं. उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कई बातों को अपने कॉलम में समेटा.

फोटो साभार: ट्विंकल खन्ना इंस्टाग्राम

पिछले कुछ दिनों से एक नाम काफी चर्चा में रहा. वो है आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे. जिन्होंने मई 2026 में महाराष्ट्र FDA कमिश्नर का पद संभालने के बाद ताबड़तोड़ कार्यवाई की. इस बीच सबसे ज्यादा फर्जी पनीर की भी खूब चर्चा हुई. नकली पनीर और तुकाराम मुंढे को लेकर अब पूर्व बॉलीवुड एक्ट्रेस और स्तंभकार ट्विंकल खन्ना ने एक पोस्ट किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि जब से तुकाराम मुंढे की रेड की है और नकली पनीर का भांडाफोड़ हुआ है, वह पनीर घर में ही बनाने लगे हैं.

ट्विंकल खन्ना ने लिखा, ‘हाल में ही हम एक रेस्टोरेंट में पहुंचे. जहां हमने ब्रोकली और चिकन टिक्का ऑर्डर किया. फिर जैसे ही हमें खाना सर्व करने आए तो मैंने सबसे पहले यही पूछा कि क्या इस रेस्टोरेंट को तुकाराम मुंढे ने चेक किया है. तब उन्होंने बताया कि हां मैम, पिछले ही हफ्ते उन्होंने हमें पास किया है. फिर मैंने बेफिक्र होकर रेस्टोरेंट में पनीर टिक्का खाया.’

पनीर और तुकाराम मुंढे पर बोलीं ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल खन्ना ने अपने नए मिसेज फनीबोन्स कॉलम में बताया कि जब से नकली पनीर स्कैम सुर्खियों में आया है. उन्होंने और उनकी मां ने घर में ही पनीर बनाना शुरू कर दिया है. उनके घर में तो ये बहस भी हो रही है कि मां के घर में एक लीटर पनीर से मुश्किल से 250 ग्राम पनीर बनता है. जबकि वह सिर्फ 180 ग्राम बना पा रही हैं. फिर किसका पनीर ज्यादा स्वादिष्ट है, किसका ज्यादा सफेद है.

View this post on Instagram

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *