Ghaziabad News: भाई नहीं कहकर बुलाया तो हो गई हत्या, फिर भागे-भागे पहुंची पुलिस, पहले बहस फिर खूनी संघर्ष

Last Updated:

Ghaziabad Murder News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर थाना क्षेत्र के कन्नौजा गांव में केवल भाई न कहने पर बात इकनी बिगड़ गई की एक शख्स की हत्या कर दी गई. पहले कहासुनी से झगड़ा शुरू हुआ और फिर देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया.

गाजियाबाद में छोटी सी बात शख्स का हो गया कत्ल

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर थाना क्षेत्र के कन्नौजा गांव में महज नाम के साथ ‘भाई’ नहीं बोलने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया. दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. जमकर लाठी-डंडे चले और देखते ही देखते विवाद के बीच चाकू और तलवारें तक निकल आईं. इस खूनी संघर्ष में 50 वर्षीय देवेंद्र शर्मा उर्फ लाला की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई. वहीं इस वारदात में अंकित शर्मा, सचिन शर्मा और रिंकू समेत कई लोग घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सोनू को भाई कहकर नहीं बुलाया गया
दरअसल, बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत सोनू के नाम के साथ ‘भाई’ नहीं लगाने को लेकर हुई. सोनू ने इस बात को लेकर आपत्ति जताई और अंकित को बुलाया गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते बहस झड़प में बदल गई. हालांकि उस वक्त बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया गया. लेकिन कुछ देर बाद विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया. आरोप है कि सोनू ने अपने एक भाई को भी मौके पर बुला लिया. बताया जा रहा है कि उसका पहले से भी कुछ मुकदमों में नाम रहा है.

विवाद के बीच हो गई हत्या
जिस जगह विवाद हुआ, वहां कुछ लोग सोहेब के घर के बाहर खड़े थे और अक्सर वहीं बैठते थे. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच दोबारा कहासुनी और मारपीट शुरू हो गई. विवाद बढ़ने पर लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियार निकल आए और तलवारबाजी शुरू हो गई. बीच-बचाव करने पहुंचे देवेंद्र शर्मा पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया. गंभीर रूप से घायल देवेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद इलाके में फैला तनाव
वहीं बीच-बचाव के दौरान देवेंद्र के चाचा पर भी तलवार से वार किया गया, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही मुरादनगर थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया. पुलिस ने हत्या और बलवे के मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं वारदात के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *