Last Updated:
Digital Fraud Ghaziabad : नकली ED के अधिकारी, नकली जस्टिस, नकली कोर्ट और पूर्व बैंक अधिकारी से ठगी ऑन स्पॉट. डिजिटल अरेस्ट की ये कहानी है आपको चौका देगी. ठगों ने फोन कर कहा कि जेट एयरवेज नरेश गोयल के चर्चित मनी लॉन्ड्रिंग केस में आपका नाम सामने आया है. ईडी की ओर से इसकी तफ्तीश चल रही है. इसके बाद ठगों ने 84 साल के रिटायर्ड बैंक मैनेजर को बंधक बना लिया. ठग वीडियो कॉल पर रोजाना फर्जी अदालत लगाते. घबराए बुजुर्ग को कुछ सूझ नहीं रहा था.
सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक और उनकी पत्नी.
गाजियाबाद. दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है. ठगों ने 84 साल के रिटायर्ड बैंक मैनेजर को 12 दिनों तक बंधक बनाकर रखा. ठग वीडियो कॉल पर रोजाना फर्जी अदालत लगाते. रोजाना की 4 से 8 घंटे तक पूछताछ की और करोड़ों रुपये हड़प लिए. बुजुर्ग ने जालसाजों को लोन और उधार लेकर पैसे दिए. लेकिन ये हुआ कैसे, आइये जानते हैं.
रामप्रस्थ कॉलोनी के पीड़ित
गाजियाबाद में सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक और उनकी पत्नी को 12 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर साइबर जालसाजों ने करीब सवा दो करोड़ रुपये ठग लिए. शातिर रोजाना दंपति से चार से आठ घंटे पूछताछ करते थे. वैशाली की रामप्रस्थ कॉलोनी निवासी 84 वर्षीय राम प्रकाश हरिया को 22 मई को व्हाट्सऐप कॉल आई थी. कॉल करने वाले ने खुद को दरियागंज से बताते हुए कहा कि जेट एयरवेज नरेश गोयल का चर्चित मनी लॉन्ड्रिंग केस है. आपका नाम उसी मामले में सामने आया है.
केनरा बैंक का केस
ठगों ने बुजुर्ग को बताया कि ईडी द्वारा इसकी तफ्तीश की कार्रवाई चल रही है. वर्ष 2023 में केनरा बैंक के 538 करोड़ रुपये गबन के मामले में आपका नाम आया है. इसी केस में आपको डिजिटल अरेस्ट किया जा रहा है. घबराए बुजुर्गा ठगों के झांसे में आ गए. इसके बाद बदमाशों ने उनसे 2.20 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए. पीड़ित ने 70 लाख रुपये उधार लेकर जालसाजों को दिए. ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी. पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें
