Last Updated:
Malini Sharma: बिपाशा बसु और डिनो मोरिया की फिल्म ‘राज’ की एक्ट्रेस मालिनी शर्मा का पिछले हफ्ते एक वीडियो काफी वायरल हुआ था. ग्लैमर वर्ल्ड से दूर एक्ट्रेस 23 साल बाद कैमरे के सामने आई थीं. वो मुंबई के शोर से दूर एक फार्मस्टे चलाती हैं. उस वायरल वीडियो का असर कुछ ऐसा रहा कि रातोंरात उनके 644 से 28K फॉलोअर्स हो गए. एक्ट्रेस ने फैंस का आभार जताते हुए दूसरा वीडियो शेयर किया है जिसमें वो लोगों के प्यार और रिस्पॉन्स पर अपना रिएक्शन दे रही हैं.
मालिनी शर्मा का वीडियो वायरल हुआ जिसके बाद उनके फॉलोअर्स बढ़ गए.
नई दिल्ली. कुछ समय पहले बिपाशा बसु-डिनो मोरिया की फिल्म ‘राज’ की एक्ट्रेस मालिनी शर्मा सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं. एक्ट्रेस बरसों से लाइमलाइट से कोसों दूर थीं, लेकिन हाल ही में अचानक उनकी खबरें सोशल मीडिया पर छा गईं. गुमनामी के 23 साल बाद वो कैमरे के सामने आईं. एक्ट्रेस मालिनी शर्मा अब चकाचौंध की दुनिया से दूर सह्याद्रि की पहाड़ियों में फार्मस्टे चलाती हैं. सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मालिनी शर्मा के इंस्टाग्राम पर रातोंरात फॉलोअर्स बढ़ गए. अब उन्होंने इसपर अपना रिएक्शन देते हुए लोगों का आभार जताया है. वो कहती हैं कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उन्हें इस कदर प्यार और रिस्पॉन्स मिलेगा.
भावुक हुईं मालिनी शर्मा
लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स से भावुक मालिनी आगे कहती हैं, ‘आप लोगों ने सच में कमाल कर दिया. मैंने इसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं की थी. शुक्रिया. मैं आभारी हूं. मैं बहुत भावुक हूं. सच कहूं तो मेरे पास कहने के लिए कोई शब्द नहीं है. मेरी बस एक रिक्वेस्ट है कि हमारा फार्मस्टे बहुत छोटा सा है. इतने सारे कॉल्स को फार्मस्टे के नंबर पर प्रोसेस करना संभव नहीं है. इसलिए मेरी आपसे रिक्वेस्ट है कि फार्मस्टे का जो नंबर है उसपर सिर्फ व्हाट्सऐप कीजिए फार्मस्टे की बुकिंग के लिए. इंस्टाग्राम पर तो आप मुझे मेसेज भेज रहे हैं. बहुत सारे मेसेज कर रहे हैं. मैं स्लो लोकल हूं इसलिए मैं सबका स्लो रिप्लाई करूंगी. प्लीज बुरा न मानें’.
लोगों के प्यार पर किया रिएक्ट
View this post on Instagram
