क्या आपने घोर अंधेरे में बैडमिंटन खेला है? हैदराबाद के इस अनोखे कोर्ट में उतरते ही भूल जाएंगे साधारण खेल

Last Updated:

Hyderabad Unique Badminton Court: हैदराबाद के तेल्लापुर स्थित नोमैड स्पोर्ट्स हब में शुरू हुआ ग्लो-इन-द-डार्क यानी नियॉन बैडमिंटन खेल प्रेमियों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया है. यहां शाम 5 बजे मुख्य लाइटें बंद होते ही यूवीए ब्लैकलाइट्स ऑन की जाती हैं, जिससे पूरा कोर्ट नियॉन और फ्लोरोसेंट रंगों में चमकने लगता है. खिलाड़ी रिफ्लेक्टिव जैकेट, फ्लोरोसेंट शूज और चमकने वाली शटलकॉक के साथ बैडमिंटन खेलते हैं. नोमैड स्पोर्ट्स हब के पांच कोर्ट में से दो को खास ब्लैकलाइट स्टूडियो में बदला गया है. इसे तैयार करने में टीम ने 48 घंटे लगातार काम किया. जून 2026 में शुरू हुए इस अनोखे कोर्ट की 15 सेकंड की रील को 24 लाख से अधिक व्यूज मिले. यहां एक घंटे का स्लॉट 800 रुपए का है, जिसमें अधिकतम छह खिलाड़ी खेल सकते हैं और रैकेट, शूज व किट भी शामिल हैं.

ख़बरें फटाफट

हैदराबाद: शाम के 5 बजते ही पूरे हॉल की मुख्य लाइटें बंद हो जाती हैं और घोर अंधेरा छा जाता है. अगले ही पल स्पेशल यूवीए लाइट्स ऑन होते ही पूरा कोर्ट नियॉन-हरे और फ्लोरोसेंट रंगों से जगमगा उठता है. हाथ में चमकता रैकेट, शरीर पर रिफ्लेक्टिव जैकेट और 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधेरे को चीरती हुई पीली शटल कॉक यह नजारा है हैदराबाद के तेल्लापुर स्थित नोमैड स्पोर्ट्स हब का, जहां शहर का पहला ग्लो-इन-द-डार्क यानी नियॉन बैडमिंटन शुरू हुआ है.

दुबई, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे शहरों में नियॉन स्पोर्ट्स के बढ़ते ट्रेंड को देखकर नोमैड हब के संस्थापक अखिल ने इसे हैदराबाद लाने का फैसला किया. अखिल बताते हैं हैदराबाद में बैडमिंटन का बहुत बड़ा और एक्टिव समुदाय है, लेकिन सब आम कोर्ट्स पर ही खेलते हैं. हम खिलाड़ियों को फिटनेस के साथ एक नया और रोमांचक पार्टी वाइब देना चाहते थे.

48 घंटे की मेहनत से तैयार हुआ ब्लैकलाइट स्टूडियो

नोमैड स्पोर्ट्स हब में कुल 5 कोर्ट हैं, जिनमें से 2 सिंथेटिक कोर्ट्स को खास तौर पर ब्लैकलाइट स्टूडियो में तब्दील किया गया है. टीम ने लगातार 48 घंटे हाथ से काम करके कोर्ट की बाउंड्री पर खास फ्लोरोसेंट टेप लगाई. यह सेटअप बॉलिंग एली की तरह पूरी तरह सुरक्षित यूवीए वेवलेंथ पर काम करता है. खिलाड़ियों को फ्लोरोसेंट शूज, नायलॉन ग्लोइंग शटलकॉक और रिफ्लेक्टिव जैकेट्स दिए जाते हैं.  जून 2026 में शुरू हुए इस कोर्ट की 15 सेकंड की एक रील इंटरनेट पर रातोंरात वायरल हो गई और इसे 24 लाख से ज्यादा व्यूज मिले.

ऐसे बुक कर सकते हैं स्लॉट

बैकग्राउंड में बजते धमाकेदार म्यूजिक के चलते यह किसी सख्त वर्कआउट के बजाय दोस्तों और परिवार के साथ मौज-मस्ती करने का पसंदीदा ठिकाना बन चुका है. यह नोमैड स्पोर्ट्स हब तेल्लापुर में स्थित है और रोजाना शाम 5 बजे से शुरू होता है. इसका खर्च 800 रुपए प्रति घंटा है, जिसमें अधिकतम 6 खिलाड़ी प्रति स्लॉट जिसमें रैकेट, शूज और किट शामिल होता है. डिस्ट्रिक्ट ऐप या 7902060708 पर संपर्क कर स्लॉट बुक कर सकते हैं.

About the Author

दीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *