Last Updated:
Who Is Aishwarya Rai Brother Aditya Rai:बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार ऐश्वर्या राय बच्चन को दुनिया भर के लोग बखूबी जानते हैं. हालांकि, उनके परिवार के कुछ सदस्य हमेशा चकाचौंध और मीडिया की नजरों से दूर रहना ही पसंद करते हैं. हाल ही में रक्षाबंधन के मौके पर एक तस्वीर सामने आईं, जिसमें ऐश्वर्या अपने पूरे मायके वालों के साथ नजर आईं. इस तस्वीर में उनके भाई-भाभी भी नजर आए. जिसके बाद से लोग ये जानने के लिए बेताब है कि आखिर उनके ऐश्वर्या के भाई आदित्य राय कौन हैं?
नई दिल्ली. अभिषेक बच्चन का परिवार बॉलीवुड के सबसे चर्चित परिवारों में गिना जाता है. उनके पिता अमिताभ बच्चन और मां जया बच्चन लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. वहीं उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन भी बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस रही हैं. बच्चन परिवार की बेटी श्वेता कपूर परिवार की बहू है, इसलिए वो भी लाइमलाइट में रहती हैं. लेकिन बच्चन परिवार से रिश्ता होने के बाद भी ऐश्वर्या का परिवार लाइमलाइट से दूर रहता है. ऐश्वर्या की मम्मी को तो लोग जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐश्वर्या के बड़े भाई कौन हैं? जो अपने परिवार के साथ लाइमलाइट से दूर ही रहना चाहते हैं.
मिस वर्ल्ड बनने से लेकर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बनने तक ऐश्वर्या ने लंबा सफर तय किया है. हालांकि, उनके परिवार में एक शख्स ऐसा भी है, जिसने हमेशा लाइमलाइट से दूरी बनाए रखी. ये हैं उनके बड़े भाई आदित्य राय. हाल ही में रक्षाबंधन के मौके पर सामने आई एक रेयर फैमिली फोटो ने एक बार फिर आदित्य रायको चर्चा में ला दिया. तस्वीर में ऐश्वर्या, उनकी बेटी आराध्या, मां वृंदा राय, भाई आदित्य, भाभी श्रीमा राय और उनके बच्चे नजर आए. फोटो साभार-@shrimarai/Instagram
कृष्णराज राय और वृंदा राय की शादी के बाद उनके घर में आदित्य राय का जन्म हुआ. जब ऐश्वर्या और आदित्य छोटे थे, तभी उनका परिवार मुंबई आ गया था. जहां एक तरफ ऐश्वर्या ने मॉडलिंग के रास्ते बॉलीवुड में कदम रखा. वहीं आदित्य ने एक पूरी तरह से अलग और चुनौतीपूर्ण पेशेवर रास्ता चुना. फोटो साभार-@shrimarai/Instagram
Add News18 as
Preferred Source on Google
वह पेशे से एक इंजीनियर हैं और उन्होंने लगभग 5 सालों तक मर्चेंट नेवी में सीमैन के रूप में काम किया है. इसके बाद एक परीक्षा की तैयारी के सिलसिले में वह मुंबई आए. उस दौरान उनके पास कुछ खाली समय था और वह बहन ऐश्वर्या के साथ फिल्म स्टूडियो जाने लगे. फोटो साभार-@shrimarai/Instagram
साल 2003 में रेडिफ के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि स्टूडियो में लगातार आने-जाने के दौरान उन्हें फिल्म बनाने की प्रक्रिया में दिलचस्पी होने लगी. वह सेट पर होने वाली गतिविधियों को करीब से देखते और फिल्म के काम करने के तरीके को समझने की कोशिश करते थे. फोटो साभार-@shrimarai/Instagram
इसी दौरान उनकी मुलाकात शब्बीर बॉक्सवाला से हुई, जो राजीव राय के साथ ‘गुप्त’ और ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ जैसी सफल फिल्मों में काम कर चुके थे. इसके बाद आदित्य राय, शब्बीर बॉक्सवाला और रेस्तरां व्यवसायी सुरेश भंडारी ने मिलकर ‘टारगेट फिल्म्स’ नाम की एक प्रोडक्शन कंपनी बनाई. फोटो साभार-@shrimarai/Instagram
‘टारगेट फिल्म्स’ के बैनर तले ही साल 2003 में रोमांटिक ड्रामा ‘दिल का रिश्ता’ का निर्माण किया गया, जिसके सह-निर्माता आदित्य राय बने. नरेश मल्होत्रा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में लीड रोल में ऐश्वर्या राय, अर्जुन रामपाल और प्रियांशु चटर्जी थे. फोटो साभार-@IMDb
इस फिल्म में केवल आदित्य ही नहीं, बल्कि उनकी मां वृंदा राय भी रचनात्मक रूप से जुड़ी हुई थीं. वृंदा राय को इस फिल्म की कहानी के सह-लेखक के रूप में श्रेय दिया गया था. हालांकि, ‘दिल का रिश्ता’ के निर्माण के बाद आदित्य ने फिल्म उद्योग में अपना स्थायी करियर बनाने के बजाय इससे दूरी बना ली और अपनी निजी जिंदगी में लौट गए. फाइल फोटो
फिल्म इंडस्ट्री के शोर-शराबे से दूर आदित्य राय ने एक शांत और निजी जिंदगी को प्राथमिकता दी है. उन्होंने श्रीमा राय से शादी की है. जहां आदित्य मीडिया और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखते हैं, वहीं उनकी पत्नी श्रीमा राय एक जानी-मानी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और फैशन, ब्यूटी व लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर हैं. आदित्य और श्रीमा के दो बेटे हैं विहान और शिवांश. फोटो साभार-@shrimarai/Instagram
