पूर्वी दिल्ली में बड़ा हादसा, देखते ही देखते संजय झील के गहरे पानी में समाए 3 जिगरी दोस्त

होमताजा खबरDelhi

पूर्वी दिल्ली में बड़ा हादसा, देखते ही देखते संजय झील में डूबे 3 जिगरी दोस्त

Last Updated:

पूर्वी दिल्ली की संजय झील में नहाने के दौरान तीन युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. शाम करीब 7:30 बजे हुई इस घटना में पहले एक युवक नहाने उतरा था. उसे डूबता देखकर बचाने गए दो साथी भी गहरे पानी में समा गए. सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर टीम ने गोताखोरों की मदद से तीनों शव बाहर निकाले.

दिल्ली की संजय झील में डूबने से 3 युवकों की मौत. (File Photo : PTI)

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली की मशहूर संजय झील में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो आया. यहां 22 से 25 साल की उम्र के तीन युवक अचानक गहरे पानी में समा गए. घटना शाम करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है जब एक युवक झील में नहाने के लिए उतरा था.

झील में उतरा युवक जैसे ही डूबने लगा, किनारे खड़े उसके दो दोस्त उसे बचाने पानी में कूद पड़े. दुर्भाग्य से वे दोनों भी खुद को संभाल नहीं पाए और देखते ही देखते तीनों गहरे पानी में डूब गए. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को दी.

अलर्ट मिलते ही दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत स्पॉट पर पहुंची. गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीनों के शव पानी से बाहर निकाले गए. पुलिस ने बॉडीज को हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को खबर दे दी है.

About the Author

दीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *