Last Updated:
Delhi Rajdhani Nursery: 1981 में बॉलीवुड की एक सुपरहिट फिल्म चश्मे बद्दूर आई थी, यह फिल्म पर्दे पर सुपरहिट हुई थी और दर्शकों को काफी पसंद आई थी. इस फिल्म के मुख्य किरदार यानी मेन कैरक्टर मशहूर एक्टर फारूक शेख थे. इस फिल्म में उनको दिल्ली के जोर बाग की एक सड़क के सामने से निकलता हुआ दिखाया गया था. जहां पर एक नर्सरी मौजूद थी. इस फिल्म में जो नजारा दिखाया गया है. वह नजारा आज भी आप देख सकते हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में.
सन 1981 की फिल्म चश्मे बद्दूर सई परांजपे की थी. जिसमें अभिनेता फारूक शेख थे, जिन्होंने सिद्धार्थ पाराशर पढ़ाकू और शांत स्वभाव का युवक था. वहीं, अभिनेत्री दीप्ति नवल थी जिन्होंने नेहा राजन जो कि सिद्धार्थ की प्रेमिका थी. उसका किरदार निभाई थी. इसी फिल्म में एक और प्रमुख कैरेक्टर था, जिसका नाम राकेश बेदी था, जिन्होंने ओमी शर्मा सिद्धार्थ का दोस्त और रूममेट का खूबसूरत किरदार निभाया था. इस फोटो में आप देख सकते हैं नर्सरी के नाम का पुराना बोर्ड लगा हुआ जो फिल्म में दिखाया गया था वो आज भी है.
दिल्ली से बहुत गहराई से यह फिल्म जुड़ी हुई है. इस फिल्म की ज्यादातर लोकेशन दिल्ली में शूट की गई है. फिल्म-लोकेशन रिकॉर्ड के अनुसार इसमें तालकटोरा गार्डन, तुगलकाबाद फोर्ट, डिफेंस कॉलोनी और लोधी गार्डन जैसे स्थान शामिल थे. फिल्म की शूटिंग दिल्ली में कई जगह हुई थी. जैसे टॉकटोरा गार्डन, डिफेंस कॉलोनी, खान मार्केट, निजामुद्दीन, मंडी हाउस, हौज खास, ओखला, मेहरौली और तुगलकाबाद. इन सभी लोकेशन पर फिल्म शूट हुई है.
1981 में आई इस फिल्म में दिल्ली का एक बेहद मशहूर दृश्य दिखाया गया है, जो कि जोर बाग का है. जोर बाग में आज जहां पर राजधानी नर्सरी बनी हुई है, उसी जगह इस सड़क पर फिल्म के मुख्य किरदार फारूक शेख को बुलेट खड़ी हुई नजर आती है. वह बुलेट देखकर कुछ देर के लिए वहां रुक जाते हैं. इस नजारे में दिखाया गया है कि जहां पर आज राजधानी नर्सरी है. वहां पर गुलज़ार-ए-हैदरी कर्बला (Gulzar-E-Haideri) और नर्सरी का बोर्ड लगा हुआ है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
गुलज़ार-ए-हैदरी कर्बला (Gulzar-E-Haideri) की जगह पर अब राजधानी नर्सरी का बोर्ड लग गया है. यह पूरी जगह अब राजधानी नर्सरी के नाम से मशहूर है. जहां पर एक नहीं, बल्कि तमाम वैरायटी के पौधे मिलते हैं. यहां पर गमले भी मिलते हैं और दूर दराज से लोग यहां पौधे लेने आते हैं. यह नर्सरी आज भी यहां पर मौजूद है, जिसे 1981 की इस मशहूर फिल्में दिखाया गया था. अब सिर्फ इसका नाम बदल गया है यानी कर्बला से हटाकर राजधानी नर्सरी कर दिया गया है.
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस नर्सरी में तमाम वैरायटी के पौधे मिलते हैं. यह नर्सरी दिल्ली की सबसे बड़ी नर्सरी है, जो इतने वीआईपी इलाके में स्थित है. और तो और अब फिलहाल इस नर्सरी के सामने फुटपाथ बन चुका है. जहां पर मुख्य किरदार को अपनी बुलेट नजर आती है. वहां पर फिलहाल जाली लगाकर उस जगह को बंद कर दिया गया है. उसमें अब कोई नहीं जाता है. सिर्फ नर्सरी अभी भी चल रही है. यह सड़क आज भी वैसी ही है, जैसी कि फिल्म में दिखाई गई है.
आपको बता दें कि हाल ही में कुछ सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने फिल्म के इस दृश्य को निकालकर वर्तमान दृश्य से जोड़ता हुआ दिखाया था, जिस वजह से यह जगह एक बार फिर चर्चा में आ गई थी और वायरल हो गई थी. अब दूर दराज से लोग यहां पहुंच रहे हैं. नर्सरी में काम करने वाले कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह नर्सरी 1980 के पहले की बनी हुई है और काफी पुरानी है और पूरे देश भर में यह मशहूर है.
