क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में लौटे अमन वर्मा, निभाएंगे अनुपम कपाड़िया का रोल!

Last Updated:

Anupam Kapadia Back In Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी के सबसे आइकॉनिक शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. एक्टर अमन वर्मा एक बार फिर अनुपम कपाड़िया बनकर सीरियल में धांसू एंट्री करने वाले हैं. जानिए तुलसी के एक्स बॉयफ्रेंड की वापसी से शो की कहानी में क्या नया ट्विस्ट आने वाला है!

नई दिल्ली: छोटे पर्दे के सबसे आइकॉनिक टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. टीवी एक्टर अमन वर्मा एक बार फिर से इस मशहूर सीरियल के दूसरे सीजन क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अपने पुराने और लोकप्रिय किरदार अनुपम कपाड़िया के रूप में जोरदार वापसी करने जा रहे हैं.

अमन वर्मा ने खुद इस खबर पर मुहर लगाई है और सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए एकता कपूर का शुक्रिया अदा किया है.

अनुपम कपाड़िया बनकर लौटे अमन वर्मा

अमन वर्मा ने इंस्टाग्राम पर शो से जुड़ी अपनी पुरानी यादें शेयर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है. उन्होंने बताया कि वे साल 2001 में इस सुपरहिट धारावाहिक से जुड़े थे और अब 2026 में एक बार फिर इसकी नई फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने जा रहे हैं. उन्होंने लिखा कि इतने सालों बाद भी इस शो का क्रेज और फैंस का प्यार बिल्कुल कम नहीं हुआ है. उन्होंने प्रोड्यूसर एकता कपूर की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी कहानी और किरदारों पर उनका भरोसा आज भी अटूट है और अनुपम कपाड़िया का कैरेक्टर वापस आ गया है.

तुलसी के एक्स बॉयफ्रेंड का निभाया था रोल

ऑरिजनल शो में अमन वर्मा के कैरेक्टर अनुपम कपाड़िया को स्मृति ईरानी के आइकॉनिक रोल तुलसी के एक्स बॉयफ्रेंड के रूप में इंट्रोड्यूस किया गया था. इसके अलावा वे मंदिरा के भाई और केसर के पति के रूप में भी नजर आए थे. शो में तुलसी और अनुपम का बॉन्ड काफी पॉपुलर हुआ था. रिपोर्ट्स की मानें तो अमन वर्मा के साथ-साथ अब मंदिरा का किरदार भी इस नए सीजन में वापसी कर सकता है, जिससे शो की कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट आने की उम्मीद है.

View this post on Instagram

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *