Last Updated:
Satya Niketan Building Collapse Live Updates: साउथ-वेस्ट दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला बॉयज पीजी हॉस्टल डेज जमींदोज हो गया, जिससे कई छात्र मलबे में दब गए. दावा है कि पीड़ित छात्र नीचे से फोन कर मदद मांग रह…और पढ़ें
Satya Niketan Building Collapse
साउथ कैंपस के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जब 5 मंजिला बॉयज पीजी हॉस्टल डेज की इमारत अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई. हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इमारत गिरते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई और पूरे क्षेत्र में धूल का गुबार छा गया. हादसे के दौरान इमारत के जोरदार झटके से सटी हुई पड़ोसी इमारत भी एक तरफ झुक गई, जिसके बाद सुरक्षा के लिहाज से आसपास के पूरे इलाके और इमारतों को तुरंत खाली कराया गया. सीएम रेखा गुप्ता भी घटना का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंच गई हैं.
इमारत के बेसमेंट में चल रहा मरम्मत और निर्माण कार्य इस पूरे हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है. हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस, दिल्ली फायर सर्विस और एनडीआरएफ (NDRF) की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय मेयर रेखा गुप्ता ने भी घटनास्थल का दौरा कर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने व जांच के निर्देश दिए.
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मलबे के नीचे दबे छात्रों की सांसें सुरक्षित रखने के लिए एक अभूतपूर्व कदम उठाया गया. अंदर फंसे लड़कों तक ऑक्सीजन की कमी न हो, इसके लिए तुरंत क्विक डिलीवरी ऐप ब्लिंकिट (Blinkit) के जरिए ऑक्सीजन सिलेंडर मंगाए गए और मलबे के बीच से ऑक्सीजन सप्लाई करने का प्रयास किया गया. NDRF और राहत टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से अब तक 3 छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, जिन्हें इलाज के लिए एम्स (AIIMS) ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है. इमारत के मालिक गुरुग्राम निवासी आनंद बंसल के खिलाफ जांच बैठा दी गई है और मलबे में अन्य लोगों की तलाश के लिए राहत कार्य लगातार जारी है.
September 6, 202618:33 IST
Satya Niketan Building Collapse Live Updates: कुछ बच्चों को सुरक्षित निकाला… सत्य निकेतन हादसे पर बोले मेयर प्रवेश वाही, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
September 6, 202618:27 IST
Satya Niketan Building Collapse Live Updates: ‘पहले दिल्ली, फिर कोई और काम…’: सत्य निकेतन PG हादसे के बाद अमित शाह ने रद्द किया गोवा का बड़ा कार्यक्रम
September 6, 202618:21 IST
Satya Niketan Building Collapse Live Updates: बिल्डिंग विभाग में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के तबादले का रेट 1.25 करोड़… सत्य निकेतन हादसे के बाद एमसीडी पर बरसे सौरव भारद्वाज
September 6, 202618:17 IST
Satya Niketan Building Collapse Live Updates: सत्य निकेतन हादसे पर अमित शाह की नजर, सीएम, सीपी और NDRF चीफ को तुरंत फोन, युद्धस्तर पर राहत कार्य शुरू
September 6, 202618:14 IST
Satya Niketan Building Collapse Live Updates: ‘हर जिंदगी बचाना पहली प्राथमिकता’, सत्य निकेतन हादसे पर बोले कैबिनेट मंत्री परवेश वर्मा, दिल्ली सरकार का सख्त रुख
September 6, 202618:06 IST
Satya Niketan Building Collapse Live Updates: स्पॉट पर पहुंची रेखा गुप्ता… अफसरों से ले रही सत्य निकेतन हादसे पर अपडेट
September 6, 202618:02 IST
Satya Niketan Building Collapse Live Updates: बाजू वाली इमारत भी झुक रही है… सत्य निकेतन हादसे के बाद चश्मदीदों ने बताया सच
September 6, 202617:58 IST
