Last Updated:
Ghaziabad Latest News : गाजियाबाद के लोनी में हनुमान चालीसा पढ़ने के ऐलान के बाद पुलिस अलर्ट मोड में नजर आई. हिंदू रक्षा दल ने हाजी सलमान से हुए विवाद के बाद राशिद गेट पर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था. इसके चलते राशिद गेट पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही.
गाजियाबाद के लोनी में हनुमान चालीसा पढ़ने पहुंचे हिंदू रक्षा दल के सदस्य.
गाजियाबाद: लोनी के राशिद गेट पर हनुमान चालीसा पढ़ने के ऐलान के बाद इलाके में पुलिस की भारी तैनाती रही. हिंदू रक्षा दल ने हाजी सलमान से हुए विवाद के बाद राशिद गेट पर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था. इसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और संगठन के सदस्यों को राशिद गेट पहुंचने से पहले ही रास्ते में रोक दिया.
पुलिस की रोक के बाद हिंदू रक्षा दल के सदस्य राशिद गेट तक नहीं पहुंच सके. इसके बाद सदस्यों ने जहां पुलिस ने उन्हें रोका, वहीं सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया. इस दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर नजर रखी गई.
दरअसल, हाजी सलमान के साथ हुए विवाद के बाद हिंदू रक्षा दल की ओर से राशिद गेट पर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया गया था. संगठन की चेतावनी के बाद पुलिस ने किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए पहले से ही इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी थी.
बताया जा रहा है कि हाजी सलमान पर कई मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है. आरोप है कि हाजी सलमान ने लोनी विधायक के खिलाफ भी अपशब्द कहे थे. फिलहाल वह फरार चल रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. पुलिस ने राशिद गेट पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हिंदू रक्षा दल के सदस्यों को रोककर स्थिति को नियंत्रित रखा. संगठन के सदस्यों ने भी पुलिस की ओर से रोके जाने के बाद वहीं सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया.
About the Author
अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…
और पढ़ें
