BMW की सबसे खास इलेक्ट्रिक सेडान भारत में लॉन्च, 669 KM रेंज और कीमत ₹79.60 लाख

BMW India ने सोमवार को अपनी पहली लोकली प्रोड्यूस्ड इलेक्ट्रिक सेडान BMW i5 LWB भारत में लॉन्च कर दी है. इस लग्जरी ईवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹79.60 लाख रुपये रखी गई है. चेन्नई प्लांट में बनी ये कार सिर्फ एक वेरिएंट ईड्राइव 35एल एम स्पोर्ट में उपलब्ध है. साथ ही 99 यूनिट्स वाली लिमिटेड फर्स्ट एडिशन भी उतनी ही कीमत पर पेश की गई, जो लॉन्च से पहले ही बिक चुकी है. बुकिंग अगस्त में शुरू हुई थी और डिलीवरी तुरंत शुरू हो गई है.

81.6 किलोवाट-आवर बैटरी और 268 हॉर्सपावर की मोटर वाली ये रियर-व्हील ड्राइव सेडान एमआईडीसी साइकिल पर 669 किलोमीटर तक की रेंज का दावा करती है. 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार 6.7 सेकंड में हासिल करती है और टॉप स्पीड 195 किमी/घंटा है. भारतीय सड़कों के लिए एडैप्टिव रियर-एक्सल एयर सस्पेंशन और बढ़ा हुआ ग्राउंड क्लियरेंस दिए गए हैं. फाइनेंस प्लान में मासिक किस्त 79,999 रुपये से शुरू होती है. आइए इसकी डिज़ाइन से लेकर बैटरी, मोटर और रेंज की डिटेल पर एक-एक नज़र डालते हैं.

डिज़ाइन और डायमेंशन

आई5 एलडब्ल्यूबी की लंबाई 5,175 मिमी, चौड़ाई 2,156 मिमी, ऊंचाई 1,520 मिमी और व्हीलबेस 3,105 मिमी है. ये सेगमेंट की सबसे बड़ी कार बताई जा रही है. 20 इंच के एम अलॉय व्हील्स, मिक्स्ड टायर सेटअप और वाइड रियर प्रोफाइल इसे स्टाइलिश लुक देते हैं. फर्स्ट एडिशन में कार्बन ब्लैक मेटैलिक एक्सटीरियर और टाइटेनियम ब्रॉन्ज एक्सेंट्स उपलब्ध हैं. स्टैंडर्ड मॉडल में मिनरल व्हाइट, फाइटोनिक ब्लू, कार्बन ब्लैक और ऑक्साइड ग्रे जैसे कलर ऑप्शन्स हैं.

इंटीरियर

केबिन में बीएमडब्ल्यू कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसमें 12.3 इंच का इंफॉर्मेशन डिस्प्ले और 14.9 इंच का कंट्रोल डिस्प्ले शामिल है. वेगांजा वेगन अपहोल्स्ट्री, फ्रंट सीट वेंटिलेशन, फोर-जोन एसी, स्काई लाउंज पैनोरमिक ग्लास रूफ और बावर्स एंड विल्किंस सरराउंड साउंड सिस्टम स्टैंडर्ड हैं. इल्यूमिनेटेड इंटरैक्शन बार, क्राफ्टेडक्लैरिटी क्रिस्टल ग्लास एलिमेंट्स और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल कम्फर्ट सीट्स मिलते हैं. रियर में स्कल्प्टेड सीट्स, सेंटर आर्मरेस्ट, दो कप होल्डर्स और वायरलेस चार्जिंग उपलब्ध है. फर्स्ट एडिशन में रियर-सीट एंटरटेनमेंट पैकेज, सिल्वर ब्रॉन्ज एक्सेंट्स और फाइनलाइन वुड ट्रिम जोड़े गए हैं.

फीचर्स

कार बीएमडब्ल्यू ऑपरेटिंग सिस्टम 8.5 पर चलती है. इसमें इंटेलिजेंट पर्सनल असिस्टेंट, बीएमडब्ल्यू मैप्स, रिमोट सॉफ्टवेयर अपग्रेड, मायबीएमडब्ल्यू ऐप, डिजिटल की प्लस (18 यूजर्स तक शेयर करने योग्य), वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो शामिल हैं.

सेफ्टी

आठ एयरबैग्स, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, कोर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, साइड-इम्पैक्ट प्रोटेक्शन, आईएसओफिक्स और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिए गए हैं. ड्राइवर असिस्टेंस में एक्टिव क्रूज कंट्रोल विद स्टॉप एंड गो, पार्किंग असिस्टेंट प्रोफेशनल, रिमोट पार्किंग, लेन चेंज वॉर्निंग, क्रॉस ट्रैफिक वॉर्निंग और एक्टिव पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन शामिल हैं.

बैटरी, मोटर और रेंज

81.6 किलोवाट-आवर बैटरी, सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर (268 हॉर्सपावर, 410 न्यूटन-मीटर टॉर्क), रियर-व्हील ड्राइव और सिंगल-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आती है. डीसी फास्ट चार्जिंग 160 किलोवाट तक सपोर्ट करती है, जिससे 10 से 80 प्रतिशत चार्ज सिर्फ 33 मिनट में हो जाता है. 11 किलोवाट वॉलबॉक्स चार्जर भी दिया जाता है. रेंज 669 किलोमीटर (एमआईडीसी) तक है. बैटरी पर आठ साल या 1.6 लाख किलोमीटर की वारंटी है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *