Last Updated:
Noida Airport Girl Viral Video: नोएडा एयरपोर्ट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वायरल वीडियो में एक छात्रा ने दावा किया है कि उसकी फ्लाइट सुबह 06:15 पर थी और वह 1 घंटे पहले पहुंच गई थी और चेक इन कर लिया था उसके बावजूद भी उसे फ्लाइट में नहीं जाने दिया.
वायरल वीडियो से ली गई छात्रा की तस्वीर.
नोएडा : उत्तर प्रदेश में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने के बाद से लगातार विवादों में घिरता जा रहा है. एयरपोर्ट का उद्घाटन तो मार्च में ही कर दिया गया था लेकिन संचालन 15 जून को हुआ. इन 3 महीनों में एयरपोर्ट से आए दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं और सुविधाओं पर सवाल खड़े कर देता है.हाल ही में अकासा एयरलाइंस ने नोएडा एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाली एक उड़ान बंद कर दी. वहीं कुछ दिन पहले ही पहली बारिश में यह एयरपोर्ट पानी-पानी हो गया था. तो अब एक छात्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा कि वह दोबारा इस एयरपोर्ट पर यात्रा नहीं करेगी.
बताते चलें कि एक छात्रा ने एयरपोर्ट की सर्विस पर सवाल खड़े कर निशाना साधा है. छात्रा ने वायरल वीडियो में दावा किया कि नोएडा से जयपुर के लिए उसकी फ्लाइट थी. फ्लाइट का समय सुबह 06:15 था और उसने 1 घंटे पहले 05:15 पर चेक इन किया था. मगर इसके बावजूद भी उसे फ्लाइट के अंदर नहीं जानें दिया. यहां तक की छात्रा ने रिक्वेस्ट कर एयरपोर्ट मैनेजमेंट से कहा कि उसे बिना लगेज के ही एंट्री दे दीजिए, मेरा एग्जाम है मगर इसके बावजूद भी कोई नहीं माना.
वहीं इस मामले में नोएडा एयरपोर्ट के सूत्रों ने अलग ही कहानी बयां की हैं. उनका दावा है कि वीडियो में युवती की तरफ से कही गई बातें तथ्यों और सत्यता से परे हैं. उनके अनुसार, वीडियो में युवती का दावा कि वह एयरपोर्ट में सुबह करीब 5:15 में चेकइन कर ली थी. इस मामले के संज्ञान में आने के बाद सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की गई. पड़ताल में पता चला कि युवती सुबह करीब 5:20 बजे एयरपोर्ट टर्मिनल में दाखिल हुई थी. जबतक वह एयरलाइंस के काउंटर पर पहुंचती, तब तक सुबह के करीब 5:30 बज चुके थे.
वहीं, युवती ने दावा किया है कि उसने 5:15 पर चेकइन कर लिया था, लेकिन सच्चाई यह है कि युवती ने 5:30 पर एयरलाइंस चेकइन काउंटर पर रिपोर्ट किया था, ना कि चेकइन किया था. जब युवती ने चेकइन काउंटर पर मौजूद एयरलाइन स्टाफ से चेकइन करने को कहा, तो नियमों का हवाला देकर मना कर दिया गया. युवती से बताया गया कि एयरलाइन के नियमों के अनुसार, किसी भी फ्लाइट का चेकइन सिस्टम एक घंटे पहले बंद हो जाता है.
ऐसे में वह चाहकर भी चेकइन प्रॉसेस आगे नहीं बढ़ा सकते हैं. इस मुद्दे को लेकर युवती और चेकइन स्टाफ के बीच काफी देर तक बहस चलती रही. एक तरफ युवती परीक्षा की अपनी मजबूरी गिनाकर उन्हें फ्लाइट में जाने की इजाजत देने का अनुरोध करती रही, वहीं दूसरी तरफ एयरलाइन चेकइन स्टाफ नियमों का हवाला देकर उन्हें साफ इंकार करती रही. इसके बाद युवती ने अपना मोबाइल निकाला और वीडियो शूट कर अपनी भड़ास निकालना शुरू कर दी.
About the Author
अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…
और पढ़ें
