Last Updated:
Delhi Vasant Vihar Luxury Homes: दिल्ली के बारे में आपने बहुत सुना होगा कि यहां पर एक से बढ़कर एक आलीशान बंगले और कोठियां हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दिल्ली में एक ऐसा इलाका है, जिसे कोठियों वाला इलाका ही कहते हैं. यहां पर एक कोठी की कीमत ही मात्र 34 करोड़ रुपए से लेकर 95 करोड़ तक है. इस इलाके में सिर्फ बिजनेसमैन, डॉक्टर और प्रॉपर्टी डीलर और बड़े कारोबारी रहते हैं. आइये जानते हैं इस इलाके के बारे में.
दरअसल, हम दिल्ली के जिस इलाके की बात कर रहे हैं, इस इलाके का नाम वसंत विहार है. वसंत विहार में पश्चिमी मार्ग सी ब्लॉक पर जब आप जाएंगे तो यकीनन आप यहां के नजारे को देखकर हैरान हो जाएंगे. क्योंकि यहां पर सिर्फ और सिर्फ आपको कोठियां ही नजर आएंगी. जहां तक आपकी नजर जाएगी. वहां तक सिर्फ और सिर्फ कोठियां ही नजर आएंगी. यह इलाका बेहद वीआईपी इलाका है और इस इलाके में हर एक घर के बाहर आपको सुरक्षा कर्मी नजर आएंगे. कहीं -कहीं पर बड़ी संख्या में बॉडीगार्ड भी नजर आएंगे.
वसंत विहार पश्चिमी मार्ग सी ब्लॉक पर यह भी एक आलीशान कोठी है, जिसे आर्किटेक्ट की ओर से डिजाइन किया गया है. इसकी खूबसूरती आप देख सकते हैं और इस कोठी के बाहर भी सुरक्षाकर्मी बड़ी संख्या में मुस्तैद रहते हैं. यहां चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी कैमरा होता है और तो और जितनी ज्यादा पुलिस की पेट्रोलिंग इस इलाके में होती है. उतनी ज्यादा प्रधानमंत्री आवास के आसपास होती है. इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यहां पर कितनी महंगी कोठियां और किस तरह के लोग रहते हैं. यही नहीं, यहां की सड़के भी एकदम चकाचक आपको नजर आएंगी
इस घर को देखकर आप सोच रहे होंगे कि यह कोई पुराना घर है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है. क्योंकि यह भी एक बेहद आलीशान और लगभग 35 से 40 करोड़ रुपए की कोठी है. जो कि सी ब्लॉक पश्चिमी मार्ग वसंत विहार दिल्ली में स्थित है. इस कोठी को जब आप देखेंगे तो आप देखते ही रह जाएंगे क्योंकि इस कोठी का जो मेन गेट है वह देखने में एक रेस्टोरेंट जैसा लगता है, लेकिन जब आप इसको ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे यह आलीशान घर है. जहां पर लोग रहते हैं. जहां कार की पार्किंग है और जहां बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी आपको नजर आएंगे.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अब जरा आप इस कोठी को देखिए. यह कोठी देखने में एक बड़े फाइव स्टार होटल जैसी लगती है, लेकिन असल में यह एक घर है. हालांकि इस इलाके में ज्यादातर बिजनेसमैन, प्रॉपर्टी डीलर और डॉक्टर के साथ ही हाई क्लास रहता है. यही वजह है कि यहां पर सभी घर एक से बढ़कर एक आलीशान और महंगे हैं. आपको बता दें कि वसंत विहार इलाके में हर एक कोठी की कीमत की शुरुआत ही 34 करोड़ रुपए से होती है और जबकि अंत 95 करोड़ रुपए पर होता है. यही वजह है कि इस इलाके में आम आदमी की कोठी या घर आप नहीं देखेंगे.
दिल्ली के वसंत विहार पश्चिमी मार्ग की एक खासियत यह भी है कि यहां पर हर एक कोठी की डिजाइन दूसरी कोठी से एकदम अलग मिलेगी. हर एक कोठी आपको यहां पर बेहद खूबसूरत, लग्जरी और देखने में आलीशान लगेगी. यहां ज्यादातर कोठियों को आर्किटेक्ट ने ही डिजाइन किया है. यह जो कोठी आप देख रहे हैं इसकी कीमत भी करोड़ों में है. हालांकि अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है कि लगभग एक कोठी की कीमत क्या है, लेकिन शुरुआत 34 करोड़ से ही इस इलाके में होती है और लगभग अंत 95 से लेकर 96 करोड़ रुपए तक होता है.
यही नहीं, सोशल मीडिया पर भी आपने अक्सर इस इलाके की महंगी महंगी कोठियों को वायरल होते हुए देखा होगा. इसीलिए इस दिल्ली के इलाके को कोठी वाला इलाका कहा जाता है. लोग यहां पर आलीशान कोठियां को देखने आते हैं. आर्किटेक्ट की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए भी यह एक ऐसा इलाका है, जहां पर आकर उन्हें आर्किटेक्ट की नई नई डिजाइन और स्ट्रक्चर देखने के लिए मिलते हैं. यही वजह है कि इस इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं ताकि कभी भी कोई अनहोनी ना हो.
