Last Updated:
Delhi Manoranjan Park Appu Ghar: देश की राजधानी दिल्ली में कभी एकमात्र मनोरंजन पार्क अप्पू घर हुआ करता था. इस पार्क में कदम रखने लायक भी जगह नहीं होती थी. दिल्ली एनसीआर के बच्चों के लिए यह जगह किसी वरदान से कम नहीं थी. 90 के दशक में यहां पर पूरे देश भर के बच्चे गर्मियों की छुट्टियों में आते थे लेकिन अब यह जगह गुम हो चुकी है.
दिल्ली के अप्पू घर का उद्घाटन राजीव गांधी ने किया था. अप्पू घर करीब 15 एकड़ में फैला हुआ था. 90 के दशक में जिन लोगों ने अप्पू घर में देश के पहले मनोरंजन पार्क का लुत्फ उठाया है. वो कहते हैं कि यहां पर हॉन्टेड हाउस उस जमाने में बनाया गया था. वंडरलैंड था. जायंट व्हील था. ड्रैगन झूले थे. यहां पर बच्चों के मनोरंजन के लिए सब कुछ हुआ करता था.
1984 से लेकर 2008 तक दिल्ली एनसीआर में अप्पू घर बच्चों के बीच खूब चर्चित रहा. बच्चे तो बच्चे बड़े भी यहां पर आते थे. हर झूले की टिकट अलग थी. प्रवेश टिकट अलग था और बाद में यहां पर एक बैंड व्यवस्था लागू कर दी गई थी. उस बैंड के अलग-अलग रुपए होते थे और तो और दिल्ली आने वाले बच्चे अप्पू घर जरूर आते थे.
यह अप्पू घर दिल्ली में उस जगह पर बना हुआ था. जहां पर सुप्रीम कोर्ट के कार्यालय का विस्तार किया गया. जहां पर मेट्रो का विस्तार किया गया. 2008 में अप्पू घर इसीलिए बंद किया गया. ताकि सुप्रीम कोर्ट के कार्यालय का विस्तार हो सके. मेट्रो बनाई जा सके. इसके बाद अप्पू घर हमेशा के लिए गुड़गांव शिफ्ट हो गया, लेकिन अब गुड़गांव में वो भीड़ नजर नहीं आती, जो दिल्ली में होती थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अब अप्पू घर की जगह पर सुप्रीम कोर्ट के बड़े-बड़े कार्यालय बने हुए हैं. मेट्रो का विस्तार हो गया है. प्रगति मैदान के पास अब भारत मंडपम बना हुआ है. ऊंची-ऊंची इमारत और मेट्रो विस्तार में अप्पू घर की रौनक और उसका अस्तित्व हमेशा के लिए खत्म कर दिया, लेकिन आज भी जो बुजुर्ग हैं, जिनको नहीं पता कि अप्पू घर बंद हो चुका है. वो आज भी इसकी तलाश में अपने बचपन की यादों को तलाशने के लिए यहां पर आते हैं.
अप्पू घर के बारे में कहते हैं कि यह देश की राजधानी दिल्ली का उस वक्त का ऐसा पार्क हुआ करता था. जैसा पूरे देश भर में कहीं नहीं था. यही वजह है कि देशभर से बच्चे दिल्ली के सिर्फ इस पार्क में घूमने खेलने कूदने और झूलों का मजा लेने के साथ-साथ हॉन्टेड हाउस देखने आते थे. फिलहाल अप्पू घर अब गुड़गांव में स्थित है. दिल्ली के बच्चे आज भी इस अप्पू घर को बहुत याद करते हैं.
