India w vs Sri Lanka w Final LIVE Score: एशिया कप फाइनल में भारत ने कसा शिकंजा, मुश्किल में श्रीलंका

Last Updated:

IND w vs SL w Final LIVE Score Updates: भारत ने महिला एशिया कप फाइनल में श्रीलंका को 184 रन का लक्ष्य दिया है. भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 183 रन बनाए. शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए जबकि मंधाना…और पढ़ें

इंडिया वर्सेस श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल लाइव स्कोर

नई दिल्ली. शेफाली वर्मा के 68 और स्मृति मंधाना की 59 रन दमदार पारी की बदौलत ने भारत ने महिला एशिया कप फाइनल में श्रीलंका को 184 रन का लक्ष्य दिया है. भारतीय टीम को स्मृति और शेफाली ने धुआंधार शुरुआत दिलाई. दोनों ने शतकीय साझेदारी कर टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 129 रन की साझेदारी की.

भारत और श्रीलंका दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है. रिकॉर्ड आठवें एशिया कप खिताब पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरने वाली भारतीय टीम इस मुकाबले में प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी. दूसरी तरफ, डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका की नजरें 2024 की अपनी सफलता को दोहराने पर होंगी, जब उन्होंने खिताबी मुकाबले में भारत को आठ विकेट से हराकर चौंका दिया था.

दुबई की पिच पर पूरे टूर्नामेंट के दौरान बल्लेबाजी करना बेहद चुनौतीपूर्ण रहा है, जिससे सभी की निगाहें स्पिन गेंदबाजों पर टिक गई हैं. भारत के स्पिनरों ने अब तक टूर्नामेंट में 26 विकेट चटकाए हैं, तो वहीं श्रीलंका की फिरकी गेंदबाजों ने भी 25 शिकार किए हैं. इस मुकाबले में भारत की टॉप-ऑर्डर बल्लेबाजी बेहद निर्णायक होगी, जहां स्मृति मंधाना और शेफली वर्मा से आक्रामक शुरुआत दिलाने की उम्मीद रहेगी. वहीं, श्रीलंका इस मजबूत सलामी जोड़ी को जल्दी आउट करने के लिए अपनी बाएं हाथ की स्पिनर सुगंधिका कुमारी को मोर्चे पर लगा सकता है.

September 13, 202622:58 IST

IND-W vs SL-W Live Score: श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा, भारतीय गेंदबाजों का जलवा

September 13, 202622:42 IST

IND-W vs SL-W Live Score: श्रीलंका ने एक ओवर में गंवाए 2 विकेट, स्कोर 63/3

September 13, 202622:31 IST

IND-W vs SL-W Live Score:श्रीलंका के 50 रन पूरे, भारत को दूसरे विकेट की तलाश

September 13, 202621:56 IST

IND-W vs SL-W Live Score: श्रीलंका का पहला विकेट गिरा, क्रांति गौड़ ने दिलाई पहली सफलता

September 13, 202621:38 IST

IND-W vs SL-W Live Score: भारत ने 20 ओवर में बनाए 5 विकेट पर 183 रन

September 13, 202621:29 IST

IND-W vs SL-W Live Score: भारत का चौथा विकेट गिरा, हरमनप्रीत कौर 14 रन बनाकर आउट

September 13, 202621:07 IST

IND-W vs SL-W Live Score: शेफाली- मंधाना आउट, भारत का 14 ओवर में स्कोर 134/2

September 13, 202620:38 IST

IND-W vs SL-W Live Score: शेफाली वर्मा ने महिला एशिया कप में जड़ा सबसे तेज अर्धशतक

September 13, 202620:14 IST

IND-W vs SL-W Live Score: मंधाना-शेफाली ने दिलाई विस्फोटक शुरुआत, स्कोर 29/0

September 13, 202620:02 IST

IND-W vs SL-W Live Score: मंधाना-शेफाली ने की पारी का अगाज

September 13, 202619:34 IST

IND-W vs SL-W Live Score: भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी, प्रतिका बाहर, कमलिनी को मौका

September 13, 202619:07 IST

IND-W vs SL-W Live Score: भारत-श्रीलंका बिना हारे पहुंचे हैं फाइनल में

September 13, 202619:02 IST

IND-W vs SL-W Live Score: भारत-श्रीलंका फाइनल में कितने बजे होगा टॉस

September 13, 202618:56 IST

नमस्कार

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *