Last Updated:
Most Affordable Cars With Ventilated Seats in India: गर्मियों में कार चलाते समय सीट से आने वाली गर्मी काफी परेशान करती है. ऐसे में Ventilated Seats वाला फीचर सफर को ज्यादा आरामदायक बना सकता है. अच्छी बात ये है कि अब यह फीचर सिर्फ महंगी लग्जरी कारों तक सीमित नहीं है. Renault Kiger, Maruti Baleno, Brezza, Skoda Kylaq और Kia Sonet जैसी कारों में भी ये सुविधा मिलती है. जानिए इनकी कीमत, फीचर्स और किस कार में सबसे ज्यादा मिलता है फायदा.
Renault Kiger: ये अपने मस्कुलर और स्पोर्टी क्रॉसओवर लुक के साथ कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अलग पहचान बनाती है. इसमें स्प्लिट एलईडी हेडलैंप्स, क्रोम ग्रिल और 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं. वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स का फीचर इसके Emotion वेरिएंट से मिलना शुरू होता है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹8.50 लाख है. इसका केबिन मॉडर्न लेआउट, डार्क थीम और 405 लीटर के बड़े बूट स्पेस के साथ आता है, जो सेगमेंट में बेहतरीन स्टोरेज देता है.
फीचर्स के मामले में काइगर में 8-इंच टचस्क्रीन, 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस फोन चार्जर, क्रूज कंट्रोल और 360-डिग्री कैमरा मिलता है. सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ईएसपी, ट्रैक्शन कंट्रोल और TPMS दिए गए हैं. इसमें 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड (72 PS) और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल (100 PS) इंजन के विकल्प मिलते हैं, जो मैनुअल, AMT और CVT गियरबॉक्स के साथ आते हैं. इसका ARAI माइलेज 18.2 से 20.6 किमी/लीटर के बीच रहता है.
Maruti Suzuki Baleno: ये भारत की सबसे पॉपुलर हैचबैक है, जिसका लिक्विड-फ्लो डिजाइन, क्रोम गार्निश फ्रंट ग्रिल और एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स इसे काफी आकर्षक बनाते हैं. इसके टॉप-एंड ‘अल्फा (O)’ वेरिएंट में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स का फीचर दिया गया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹9.50 लाख (मैनुअल) और ₹9.99 लाख (एएमटी) है. इसका केबिन ब्लैक और ब्लू डुअल-टोन थीम के साथ आता है, जिसमें सॉफ्ट-टच मैटेरियल्स और काफी खुला-खुला स्पेस मिलता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
गाड़ी में 9-इंच स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), 360-डिग्री व्यू कैमरा और वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मौजूद हैं. सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, ईएसपी, हिल-होल्ड असिस्ट और ADAS जैसे मॉडर्न फीचर्स शामिल हैं. बलेनो में 1.2-लीटर का 3-सिलेंडर Z-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 83 PS की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसका पेट्रोल-मैनुअल माइलेज 23.80 किमी/लीटर और एएमटी में 24.77 किमी/लीटर है.
Maruti Suzuki Brezza: ये अपनी क्लासिक बॉक्सी और मजबूत SUV की बनावट के लिए जानी जाती है, जिसमें गनमेटल क्लैडिंग, एलईडी डीआरएल और चौड़े अलॉय व्हील्स मिलते हैं. ब्रेज़ा में वेंटिलेटेड सीट्स इसके टॉप ‘ZXi Plus’ ट्रिम में ऑफर की जाती हैं, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹11.50 लाख से शुरू होती है. इसके इंटीरियर में ब्लैक और ब्राउन डुअल-टोन फिनिश, एंबियंट लाइटिंग और एर्गोनॉमिकली डिजाइन की गई सीट्स मिलती हैं.
इसमें 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जर और हेड-अप डिस्प्ले दिए गए हैं. सेफ्टी फ्रंट पर 6 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और रियर पार्किंग सेंसर्स मिलते हैं. इंजन की बात करें तो इसमें 1.5-लीटर K15C स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 103 PS पावर और 137 Nm टॉर्क देता है. ये 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ आती है, जिसका माइलेज 19.89 से 20.17 किमी/लीटर तक है.
Skoda Kylaq: ये यूरोपीय सॉलिडिटी और शार्प ‘मॉडर्न सॉलिड’ डिजाइन लैंग्वेज के साथ सब-4 मीटर सेगमेंट की मजबूत दावेदार है. इसमें 3D ग्रिल, स्प्लिट एलईडी हेडलैंप और 17-इंच तक के अलॉय व्हील्स मिलते हैं. इसके ‘प्रेस्टीज’ (Prestige) वेरिएंट में इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलती हैं, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹11.75 लाख (मैनुअल) से शुरू होती है. इसका केबिन प्रीमियम टेक्सचर्ड फिनिश, टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और 446 लीटर तक के बड़े बूट स्पेस के साथ आता है.
कायलक में 10-इंच टचस्क्रीन, 8-इंच डिजिटल कॉकपिट, सनरूफ और वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले जैसे फीचर्स मौजूद हैं. सेफ्टी के मामले में इसमें स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, मल्टी-कोलिजन ब्रेकिंग, ईएससी और 5-स्टार Bharat NCAP सेफ्टी रेटिंग मिलती है. इसमें 1.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा है, जो 115 PS की पावर और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. 6-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ इसका माइलेज 19.05 से 19.31 किमी/लीटर के बीच है.
Kia Sonet: ये अपने आक्रामक टाइगर-नोज़ फ्रंट ग्रिल, कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स और स्पोर्टी बॉडी लाइन्स के साथ युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है. सोनेट में फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स का फीचर ‘HTX’ वेरिएंट से मिलना शुरू होता है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹11.33 लाख से शुरू होती है. इसका इंटीरियर काफी मॉडर्न और हाई-टेक है, जिसमें वर्टिकल एसी वेंट्स, प्रीमियम लेदरेट सीट्स, एंबियंट साउंड लाइटिंग और 385 लीटर का लगेज स्पेस दिया गया है.
फीचर्स की लिस्ट में 10.25-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वॉयस-कंट्रोल्ड इलेक्ट्रिक सनरूफ, एयर प्यूरीफायर और लेवल-1 एडास शामिल हैं.इसमें 6 एयरबैग्स और चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक स्टैंडर्ड मिलते हैं. सोनेट में 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल (120 PS) और 1.5-लीटर सीआरडीआई डीजल (116 PS) इंजन के विकल्प मिलते हैं. इसका टर्बो-पेट्रोल लगभग 18.7 किमी/लीटर और डीजल इंजन 24.1 किमी/लीटर तक का माइलेज ऑफर करता है.
