जिनपिंग को खूब पसंद आई भारत की चाय, PM मोदी और पुतिन के साथ देखिए कैसे ले रहे चुस्कियां

होमताजा खबरदेश

जिनपिंग को खूब पसंद आई भारत की चाय, PM मोदी और पुतिन के साथ ली चुस्‍की

Last Updated:

ब्रिक्स सम्मेलन में शी जिनपिंग, पुतिन और पीएम मोदी ने साथ बैठकर चाय पी. वायरल वीडियो में जिनपिंग को भारतीय चाय काफी पसंद आ रही है और वे आंखें बंद कर इसका स्‍वाद ले रहे हैं. भारत की अध्यक्षता में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में ‘दिल्ली घोषणापत्र’ पर सहमति बनी है.

चीनी राष्‍ट्रपत‍ि शी जि‍नप‍िंग को पसंद आई भारत की चाय, पीएम मोदी और पुत‍िन के साथ ली चुस्‍क‍ियां.

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को भारत का दौरा काफी भा रहा है. 18वें ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने दिल्ली आए जिनपिंग को यहां की चाय भी खूब पसंद आ रही है. हाल ही में एक वायरल वीडियो में साफ देख सकते हैं कि कैसे चीन, भारत और रूस के सुप्रीम लीडर एक साथ बैठकर चाय की चुस्कियां ले रहे हैं.

इस वायरल वीडियो में शी जिनपिंग बैठे हैं, बीच में रूसी राष्ट्रपति पुतिन हैं और उनके ठीक बाजू में पीएम नरेंद्र मोदी बैठे हैं. तीनों दोस्त एक साथ चाय के कप उठाते हैं और चाय का स्वाद लेते हैं. चाय का घूंट भरने के बाद शी जिनपिंग का रिएक्शन भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है. जिसमें वे चाय पीने के बाद आंखें बंद कर उसका स्वाद लेते हैं.

इस दौरान वीडियो में देख सकते हैं पीएम मोदी और पुतिन आपस में कुछ बातें करते हैं, जिसे पीछे खड़े अनुवादक एक दूसरे तक पहुंचा रहे हैं. वहीं जिनपिंग दोनों की बातों को सुनते हैं और पूरा फोकस चाय पर रखते हैं.

View this post on Instagram

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *