बर्थडे पार्टी का है प्लान? दिल्ली के इन बेहतरीन रेस्टोरेंट्स में दोस्तों को देंगे ट्रीट, तो याद रहेगा दिन

होमफोटोलाइफ़फूड

बर्थडे पार्टी का है प्लान? दिल्ली के इन बेहतरीन रेस्टोरेंट्स में दें ट्रीट

Last Updated:

Best Cafes For Birthday Party In Delhi: दिल्ली में दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने के लिए कई शानदार जगहें हैं. आनंद विहार का 21 Candles Cafe, टैगोर गार्डन का Dave & Buster’s, प्रीत विहार का Gola Sizzlers, जनकपुरी का Cafe Another Day और लक्ष्मी नगर का The Binge Town पार्टी के लिए बेहतरीन विकल्प हैं.

जन्मदिन हो और दोस्तों के साथ पार्टी करने का प्लान न बने, ऐसा कैसे हो सकता है? कोई केक काटना चाहता है, तो किसी को अच्छे खाने के साथ दोस्तों के साथ बैठकर खूब सारी बातें करनी होती हैं. लेकिन जब बर्थडे ट्रीट देने की बारी आती है, तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आखिर जाएं कहां अगर आप भी दिल्ली में अपने दोस्तों को बर्थडे ट्रीट देने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां कुछ ऐसी जगहों के बारे में जान सकते हैं. जहां खाने-पीने के साथ अपना खास दिन मना सकते हैं.

अगर आप दोस्तों के साथ अच्छी जगह पर बैठकर खाना खाना चाहते हैं, तो आनंद विहार का 21 Candles Cafe एक विकल्प हो सकता है. यहां अलग-अलग तरह के खाने के साथ कैफे जैसा माहौल मिलता है. दोस्तों के साथ केक काटने, तस्वीरें लेने और जन्मदिन मनाने के लिए इस जगह को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

बर्थडे पर सिर्फ खाना नहीं, बल्कि कुछ अलग करने का भी मन है, तो टैगोर गार्डन के पैसिफिक मॉल में मौजूद Dave & Buster’s जा सकते हैं. यहां खाने के साथ बॉलिंग और गेम्स का भी मजा लिया जा सकता है. दोस्तों के साथ गेम खेलने और मस्ती करने का प्लान है, तो यह जगह आपके लिए अच्छी हो सकती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आपके दोस्तों को सिजलर्स और अलग-अलग तरह के खाने का शौक है, तो प्रीत विहार में Gola Sizzlers का रुख कर सकते हैं. यहां कई तरह के खाने के विकल्प मिलते हैं. दोस्तों के साथ बैठकर खाना खाने और जन्मदिन को खास बनाने के लिए इस रेस्टोरेंट को भी अपनी लिस्ट में रख सकते हैं.

वेस्ट दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए जनकपुरी का Cafe Another Day भी एक ऑप्शन है. यहां खाने के लिए कई तरह के ऑप्शन मिलते हैं. जिनमें भारतीय व्यंजनों के साथ चाइनीज और इटैलियन स्टाइल का खाना भी शामिल है. अगर दोस्तों के साथ बैठकर खाना खाने और लंबी बातचीत करने का प्लान है, तो यहां जाने के बारे में सोच सकते हैं.

अगर इस बार बर्थडे पर कुछ अलग करना चाहते हैं, तो लक्ष्मी नगर का The Binge Town आपके काम आ सकता है. यहां प्राइवेट थिएटर में दोस्तों के साथ फिल्म देखने और जन्मदिन मनाने का ऑप्शन मिलता है. केक, सजावट और अपनी पसंद के गानों के साथ छोटी-सी पार्टी प्लान करने वालों के लिए यह एक अलग तरह का अनुभव हो सकता है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *