नोएडा में सुबह-सुबह धूल भरी आंधी, अचानक बदला मौसम, चल रही तेज हवाएं

Last Updated:

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के नोएडा सहित कुछ शहरों में गुरुवार सुबह अचानक से मौसम ने करवट ले लिया. सुबह-सुबह धूल भरी आंधी चलने लगी और आसमान में तेज बिजली चमकने लगी. हालांकि बारिश को लेकर मौसम विभाग की तरफ से कोई चेतावनी नहीं जारी की गई थी.

नोएडा में सुबह-सुबह चली धूल भरी आंधी.

नोएडाः दिल्ली से सटे नोएडा में अचानक से सुबह-सुबह तेज हवा चलने लगी है. आसमान में तेज बिजली भी कड़क रही है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि प्रदेश में मानसून धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है और अगले दो-तीन दिनों में प्रदेश में मानसूनी बारिश में कमी आएगी. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 19 सितंबर के बाद पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू होने के लिए भी परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं. इसके साथ ही 19 सितंबर से पश्चिमी यूपी में मौसम के पूरी तरह शुष्क होने की संभावना है. वहीं 22 सितंबर से पूर्वी में भी मानसूनी बारिश के थमने के संकेत हैं.

किन जिलों में होगी बरसात
बता दें कि 15 सितंबर को जारी बुलेटिन के मुताबिक 16 सितंबर 2026 को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश और गरज चमक के सात बौछारें पड़ सकती हैं. हालांकि किसी भी जिले के मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है. प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है. जबकि अन्य जगहों पर मौसम शुष्क या धूप-छांव वाला रह सकता है.

कहां-कहां निकल सकती है धूप
IMD के इस बुलेटिन में किसी खास जिले को ‘कल धूप रहेगी’ के रूप में चिन्हित नहीं किया गया है. इसलिए बारिश के बीच कई इलाकों में मौसम साफ या धूप निकल सकती है, लेकिन विभाग ने जिलावार धूप की सूची जारी नहीं की है. खास बात है कि 16 सितंबर को यूपी के किसी भी जिले में येलो, ऑरेंज या रेड अलर्ट नहीं है. यानी बारिश की संभावना है, लेकिन फिलहाल कोई मौसम चेतावनी नहीं दी गई है. प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है.

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *