Last Updated:
Noida Fire: नोएडा के सेक्टर-126 में एमिटी यूनिवर्सिटी के पास एक दुकान भीषण आग लग गई है. मौके पर पुलिस और बचाव दल पहुंच चुका है. इस घटना में एक शख्स की मौत पुष्टि हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
नोएडा के सेक्टर-126 में एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर दुकान में लगी भीषण आग. (स्क्रीन ग्रैब)
Noida News: नोएडा के सेक्टर 126 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट नंबर-2 के पास एक कमर्शियल बिल्डिंग में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद वहां भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि हुई है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत बचाव कार्य शुरू किया.
ताजा जानकारी के मुताबिक यूनिवर्सिटी के खाने-पीने और चाय की कई दुकानें हैं. दोपहर के समय किसी दुकान में एक सिलिंडर में ब्लास्ट हुआ और आग तेजी से फैलती चली गई. पुलिस ने भी जानकारी देते हुए बताया कि पहले एक दुकान में सिलिंडर फटने से आग लगी. एक दुकान की आग ने पलक झपकते ही आसपास की अन्य चार दुकानों को अपने लेपेटे में ले ली. ताजा जानकारी के मुताबिक आग की वजह से अन्य दुकानों में रखी गईं सिलिंडरों में ब्लास्ट हो गई, जिसके बाद आग ने भीषण रूप ले ली. आग की वजह से आसमान में काला धुआं पसर गया है.
यहां ऊपर की वीडियो में साफ देख सकते हैं कि दुकानों में लगी आग आग कितनी भीषण है. दुकान के पास के गुजर रहे राहगीर दौड़ते हुए दिख रहे हैं. आग की ऊंची लपटों और काले धुएं के गुबार को देखकर वहां से गुजर रहे लोगों में दहशत फैल गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि वहां रखे एक के बाद एक कई एलपीजी (LPG) सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गए. सिलेंडरों में हुए इन सिलसिलेवार धमाकों की गूंज से आसपास का पूरा इलाका दहल गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
सर्च अभियान के दौरान मिला शव
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इसके बाद पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीमों ने घटनास्थल पर कूलिंग ऑपरेशन और सर्च अभियान चलाया. इसी दौरान तलाशी के दौरान अधिकारियों को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ. पुलिस ने तत्काल शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
About the Author
सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …
