'मैं उसे नहीं भूल सकती, मुझे जाने दो'… पुराने आशिक के प्यार में तड़पी दुल्हन, 14 दिन बाद ससुराल से भागी

Last Updated:

Ghaziabad News: यूपी के गाजियाबाद में एक नव विवाहित दुल्हन शादी के 14 दिन बाद ही अपने मायके भाग आई. पति ने आरोप लगाया है कि पत्नी अपने पुराने आशिक को भूल नहीं पाई है, जिसके कारण वह शादी के 14 दिन बाद ही अपने ससुराल से मायके भाग आई.

ससुराल से भागी दुल्हन

गाजियाबाद: कहते हैं कि आशिक को भूलाना एक लड़की के लिए काफी मुश्किल हो जाता है और अगर परिवारवाले उसकी जबरन शादी कर दें तो लड़की घुट-घुटकर अपने ससुराल में रहती है. मगर गाजियाबाद की रानी अपने प्रेमी को भूला ना सकी और शादी के 14 दिन बाद ही अपने ससुराल से मायके भाग आई. इसके बाद पति ने पुलिस में इसकी शिकायत कर दी और अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

बता दें कि पूरा मामला गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र का है, जहां शादी के 14 दिन बाद पत्नी अपने ससुराल से मायके भाग आई, जिसके बाद पति ने पुलिस थाने में शिकायत की है. पति ने आरोप लगाया है कि शादी के एक सप्ताह बाद पत्नी ने अपने आशिक के बारे में बताया और रिश्ता तोड़ने की बात कह दी. जब पति के परिवार को इसके बारे में जानकारी हुई तो विवाद और बढ़ गया. पति ने ये भी आरोप लगाया कि पत्नी के घरवालों ने उनसे 1 लाख रुपए रकम और जमीन की मांग की है और पैसे ना मिलने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है.

बिना दहेज के हुई शादी
बता दें कि वैशाली निवासी अभिनव खंडेलवाल पानी सप्लाई का काम करते हैं. अभिनल की शादी 11 जुलाई 2026 में उसकी शादी पानीपत निवासी रानी के साथ तय हुआ. लड़की के घरवालों की आर्थिक स्थिति सही नहीं थी, जिसके बाद बिना लेन-देन के लड़के पक्ष ने शादी कर ली. शादी का पूरा खर्च परिवार वालों ने उठाया और कुल 4 लाख रुपए खर्च की बात बताई गई है. अभिनव ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने इस रिश्ते में बिचौलिए की भूमिका निभाई थी.

आशिक का साथ छोड़ने से पत्नी ने किया इनकार
पति ने आगे बताया कि शादी के 7 दिन बाद उसने पत्नी को मोबाइल पर एक युवक से बात करते हुए पकड़ लिया. पूछने पर पत्नी ने बताया कि वह उसका प्रेमी है और वह अपने प्रेमी को भूला नहीं सकती. हालांकि पति अभिनव ने उसे काफी समझाया, लेकिन पत्नी ने प्रेमी का साथ छोड़ने से मना कर दिया. इसके बाद पति ने लड़की के घरवालों को सारी बात बताई. अभिनव का आरोप है कि रानी ने उसके माता-पिता के साथ गाली-गलौज की और उन्हें घर से निकालने की बात कही. पत्नी रानी ने पति से संबंध बनाने से भी इनकार कर दिया.

पत्नी ने की जान देने की कोशिश
पति ने बताया कि उसने एक बार गैस लीक कर खुद के साथ घर को जान से मारने की धमकी भी दी थी. इसके बाद पत्नी ने नस काटने की कोशिश भी की और उसके भाईयों के साथ मारपीट की. पति अभिनव ने पुलिस में इसकी शिकायत की है. उसने पुलिस को बताया कि अब एक लाख रुपये नहीं देने पर लड़की के परिवार द्वारा पूरे परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है. पति ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. पूरे मामले की सुनवाई महिला थाने में चल रही है और पति द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार पुलिस पूरे मामले की जांच करेगी और दोषी पाए जाने पर पत्नी के खिलाफ कड़ा एक्शन लेगी.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *