Last Updated:
गाजियाबाद में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है, जो चलती कार में भ्रूण का लिंग परीक्षण करता था और फिर गर्भपात करता था. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गैंग के लोग चाइनीज मशीन के जरिए यह सब करते थे.
गाजियाबाद में चलती कार में भ्रूण लिंग की जांच करने वाले गैंग का खुलासा.
गाजियाबादः उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ किया, जो चलती कार में अवैध भ्रूण लिंग की जांच कर रहा था. पुलिस ने उनके पास से चाइनीज पोर्टेबल मशीन भी बरामद की है. साथ ही पुलिस ने चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने महामाया स्टेडियम फ्लाईओवर के पास एक अर्टिगा कार की घेराबंदी कर अवैध भ्रूण लिंग जांच की तैयारी चल रही थी, तभी पुलिस ने इनको पकड़ लिया. इनके पास से चीन निर्मित पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, प्रोब, जेल और 20 हजार रुपये नकद भी बरामद किए.
भ्रूण का लिंग बताकर अवैध गर्भपात की थी प्लानिंग
प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, स्वाट टीम, सर्विलांस टीम और कोतवाली नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि कार में गर्भवती महिला का इंतजार किया जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके गैंग के सदस्यों को पकड़ लिया. पकड़े गए आरोपी भ्रूण का लिंग बताकर अवैध गर्भपात कराने की फिराक में थे. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.
गर्भवती महिला का इंतजार कर रहे थे गैंग के लोग
पुलिस के अनुसार संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग कार में बैठकर गर्भवती महिला का इंतजार कर रहे हैं. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी की और कार को रोक लिया. कार में सवार बागपत निवासी संदीप, बुलंदशहर निवासी तस्लीम, हापुड़ निवासी सलमान और नंदग्राम निवासी शाहिद अहमद को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया. मुख्य आरोपित संदीप के खिलाफ पहले भी गाजियाबाद के टीला मोड़ थाने में पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है. कोतवाल नगर की एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है.
About the Author
Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें
