दिवाली-छठ से पहले IGI एयरपोर्ट को लेकर आई गुड न्‍यूज, अब नहीं होगी दिक्‍कत, फटाफट विमान करेंगे लैंड और टेक-ऑफ

होमताजा खबरदेश

दिवाली-छठ से पहले IGI एयरपोर्ट को लेकर आई गुड न्‍यूज, फटाफट उड़ेंंगे विमान

Last Updated:

IGI Airport News: देशभर में त्‍योहरों का मौसम आने वाला है. खासकर दिवाली और छठ महापर्व को देखते हुए बिहार, यूपी, झारखंड जानेवालों का तांता लगा हुआ है. इंडियन रेलवे ने भारी भीड़ को देखते हुए स्‍पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. वहीं, अब देश के सबसे व्‍यस्‍त इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गुड न्‍यूज सामने आई है.

IGI एयरपोर्ट पर तीसरे रनवे को 20 सितंबर 2026 रविवार को रीओपन किया जाएगा. (फाइल फोटो)

IGI Airport News: देश की राजधानी दिल्‍ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की तीसरे रनवे 11R/29L को लेकर खुशखबरी सामने आई है. करीब 17 साल बाद व्यापक पुनर्वास के बाद 20 सितंबर 2026 से तीसरा रनवे फिर से ऑपरेशनल हो जाएगा. दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने बताया कि रनवे के पुनर्वास का काम पूरा हो चुका है और इसे दोबारा संचालन में लेने के लिए सभी जरूरी रेगुलेटरी मंजूरियां हासिल कर ली गई हैं.

रनवे के पुनर्वास का काम फरवरी 2026 में शुरू किया गया था. इस दौरान केवल रनवे की सतह की मरम्मत और री-सर्फेसिंग ही नहीं की गई, बल्कि एयरसाइड से जुड़े कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को भी अपग्रेड किया गया है. इसका उद्देश्य रनवे की सुरक्षा, क्षमता और परिचालन दक्षता को बढ़ाना है. पुनर्वास के दौरान रनवे की री-सर्फेसिंग के साथ उसका पेवमेंट मजबूत किया गया. इसके अलावा रनवे 29L के परमानेंट थ्रेशहोल्ड डिस्प्लेसमेंट का काम किया गया है. विमानों को रनवे से तेजी से बाहर निकालने के लिए नया Rapid Exit Taxiway (RET Z1) भी तैयार किया गया है. एयरफील्ड ग्राउंड लाइटिंग सिस्टम को अपग्रेड करने के साथ सिविल और इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में भी सुधार किए गए हैं.

DIAL ने क्‍या बताया

DIAL के मुताबिक, इन बदलावों से विमानों की आवाजाही अधिक सुचारु होने की उम्मीद है. नए रैपिड एग्जिट टैक्सीवे के जरिए विमान रनवे को कम समय में खाली कर सकेंगे, जिससे रनवे पर विमानों के रुकने का समय घटाने और परिचालन दक्षता (Operational Efficiency) बढ़ाने में मदद मिलेगी. बेहतर लाइटिंग और अन्य एयरफील्ड प्रणालियों से अलग-अलग मौसम की परिस्थितियों में रनवे की परिचालन विश्वसनीयता भी बढ़ने की उम्मीद है.

लंबी प्रक्रिया के बाद रीओपनिंग

रनवे को दोबारा शुरू करने से पहले नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA), भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI), एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC), एयरलाइंस और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ निरीक्षण, वैलिडेशन और नियामकीय प्रक्रियाएं पूरी की गईं. DIAL के CEO प्रदीप पाणिकर ने कहा कि तीसरी रनवे का दोबारा शुरू होना दिल्ली एयरपोर्ट के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि अपग्रेडेड रनवे, नए रैपिड एग्जिट टैक्सीवे और बेहतर नेविगेशन एवं लाइटिंग सिस्टम से एयरपोर्ट की क्षमता तथा परिचालन मजबूती बढ़ेगी. बता दें कि रनवे 11R/29L को वर्ष 2008 में शुरू किया गया था और इसके बाद करीब 17 वर्षों तक यह लगातार सेवा में रही. इससे पहले 2017 में भी रनवे पर सीमित पुनर्वास और रखरखाव का काम किया गया था.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *