'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान..' हनुमान अंश के एक गाने ने बदली सुनील लोधी की किस्मत, कैमरे के सामने बताया किस्सा

Last Updated:

Hanuman Ansh Singer Sunil Lodhi Interview: फिल्म ‘हनुमान अंश’ और उसका चर्चित गाना ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान..’ सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रहा है. गाजियाबाद के नगर निगम दफ्तर में एक प्रोग्राम के दौरान सुनील लोधी ने न्यूज 18 से बातचीत करते हुए गाने के बारे में कई बाते बताईं.

हनुमान अंश के गायक सुनील लोधी

गाजियाबाद: सिनेमा हाल से लेकर सोशल मीडिया तक, इन दिनों फिल्म ‘हनुमान अंश’ अपने दमदार स्टोरी से लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है. इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इसे परिवार के साथ देखने पहुंच रहे हैं. वहीं फिल्म का एक गाना ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान..’ भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है. देशभर में जहां धूम मचा रही फिल्म ‘हनुमान अंश’ आज कोतुहल का विषय बनी हुई है, तो वहीं फिल्म का गाना ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान..’ भी आजकल ट्रेंडिंग में चल रहा है.

बता दें कि इस गाने को गायक सुनील लोधी ने अपनी आवाज दी है. गाजियाबाद के नगर निगम दफ्तर में एक प्रोग्राम के दौरान सुनील लोधी ने न्यूज 18 से बातचीत करते हुए गाने के बारे में कई बाते बताईं. न्यूज 18 से खास बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि वो बचपन से ही देख नहीं सकते. मगर बचपन से ही हनुमान जी के परम भक्त हैं और शुरू से ही भजन गाते हैं.

अब कई फिल्मों में गाने के आ रहे ऑफर
उन्होंने बताया कि आज भगवान हनुमान की कृपा से ही वे यहां तक पहुंचे हैं. हनुमान जी की कृपा के चलते ही वो आज इस मुकाम पर हैं. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि जल्द ही अन्य फिल्मों में भी उनके गाने सुनने को मिलेंगे. उनके पास कई फिल्मों के लिए गाना गाने का ऑफर भी आया है.

क्या करते थे गायक सुनील लोधी?
नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ में गाने वाले गायक सुनील लोधी मध्य प्रदेश के सागर जिले में स्थित अगरा गांव के रहने वाले हैं. 25 साल के सुनील को जन्म से ही दिखाई नहीं देता है. इसके बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और संगीत की दुनिया में आगे बढ़ने का जज्बा बनाए रखा. सुनील पहले गांव-देहात में हाथ में तंबूरा लेकर भजन गाया करते थे और कभी-कभी ट्रेन में भी गाने गाकर कमाई करते थे. उनकी दुनिया तब बदली, जब उनका गाया एक गाना ‘मोरे संकट के कटैया’ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. इसके बाद से उनकी आवाज को असल पहचान मिली.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *