कीचड़ हो या बर्फ, अब नहीं रुकेगी! नए 4WD मोड्स और पावरफुल इंजन के साथ आई महिंद्रा थार OG, कीमत जानिए

नई दिल्‍ली. महिंद्रा ने अपनी3-डोर एसयूवी को बिल्कुल नए तेवरों और बेजोड़ ताकत के साथ बाजार में उतार दिया है. थार OG नाम से लॉन्च की गई यह एसयूवी अब केवल रास्तों पर चलने वाली गाड़ी नहीं, बल्कि दुर्गम से दुर्गम रास्तों को मात देने वाली मशीन बन चुकी है. 10.32 लाख रुपये की शुरुआती इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम कीमत पर आई यह नई थार 2020 वाले मॉडल की जगह लेगी. इसकी डिलीवरी 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी. महिंद्रा ने थार OG को AXT, LXT और ZXT वेरिएंट्स में पेश किया है.

नई थार OG का असली जादू इसके 4-व्हील ड्राइव (4WD) सिस्टम में देखने को मिलता है. महिंद्रा ने इसे बेहद एडवांस ऑफ-रोड इलेक्ट्रॉनिक्स से लैस किया है. अब इसमें इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग डिफरेंशियल (ELD) के साथ विशेष टेरेन मोड दिए गए हैं.

कहीं नहीं रुकेगी थार OG

थार ओजी में मड मोड (Mud Mode) चिपचिपे कीचड़ और दलदल भरे रास्तों में पहियों की पकड़ बनाए रखने के लिए दिया गया है. यानी गाड़ी कीचड़ में भी सरपट दौड़ेगी. रेतीले टीलों और ढीली मिट्टी में बिना फंसे ताकतवर थ्रॉटल देने के लिए इसमें  Sand Mode है. बर्फीले और फिसलन भरे रास्‍तों और मोड़ों पर सटीक ट्रैक्शन और सुरक्षा के लिए स्‍नो मोड (Snow Mode) मिलेगा. यानी चाहे लद्दाख की बर्फ हो या राजस्थान के रेतीले धोरे, थार OG का यह नया 4WD सेटअप इसे रुकने नहीं देगा.

थार ओजी में मिलेंगे तीन इंजन ऑप्‍शन

महिंद्रा थार OG को हर तरह की ड्राइविंग जरूरत के हिसाब से तीन दमदार इंजनों के साथ बाजार में उतारा गया है-

  • 2.0-लीटर G20 TGDi mStallion टर्बो पेट्रोल: यह इंजन लगभग 160 hp की जबर्दस्त पावर और 330 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है, जो तुरंत एक्सलरेशन और स्पीड पसंद करने वालों के लिए एकदम सही है.
  • 2.2-लीटर D22 mHawk डीजल: ऑफ-रोडिंग और लंबी दूरी की यात्राओं के लिए यह 150 hp पावर और 330 Nm टॉर्क वाला इंजन बेजोड़ पुलिंग पावर देता है.
  • 1.5-लीटर D117 CRDe डीजल: रियर-व्हील ड्राइव (RWD) के साथ आने वाला यह किफायती इंजन 117 hp पावर और 300 Nm टॉर्क जनरेट करता है.

राइड में मिलेगा लग्जरी का अहसास

पुरानी थार की सबसे बड़ी शिकायत उसका सख्त और हिचकोले खाने वाला सस्पेंशन था, जिसे महिंद्रा ने इस बार पूरी तरह खत्म कर दिया है. नई थार OG को महिंद्रा के अत्याधुनिक M_Glyde 4G प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. इसकी चेसिस पहले से ज्‍यादा मजबूत है. इसके रियर में Watts Link के साथ Pentalink सस्पेंशन दिया गया है. साथ ही इसमें फ्रिक्‍वेंशी डिपेंडेंट डेंपिंग (FDD) सिस्टम दिया गया है, जो गड्ढों और पत्थरों पर झटकों को खुद अब्‍सोर्ब कर लेगा. इसमें इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग दिया गया है, जबकि बेहतर NVH इंसुलेशन के कारण अब केबिन के भीतर सड़क और हवा का शोर न के बराबर सुनाई देगा.

6 एयरबैग और चारों पहियों में डिस्क ब्रेक

थार OG के टॉप वेरिएंट ZXT में सबसे ज्‍यादा सेफ्टी फीचर दिए गए हैं. इसमें छह एयरबैग मिलेंगे. इसमें 4 विशेष HPTS एयरबैग शामिल हैं, जो सिर, पेल्विस, थोरैक्स और कंधे वाले हिस्सों को सुरक्षित रखते हैं. चारों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जिन्हें आधुनिक ESP 9.3 सिस्टम का सपोर्ट मिलता है. फ्रंट पार्किंग सेंसर, रियर-व्यू कैमरा और रियल-टाइम टायर-प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) दिए गए हैं.

तीन वेरिएंट्स में आई थार ओजी

महिंद्रा ने थार OG को AXT, LXT और ZXT वेरिएंट्स में बांटा है-

  1. AXT वेरिएंट: यह बेस मॉडल इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग, पुश-बटन स्टार्ट, डुअल एयरबैग, ESP, रोल केज, रियर एसी वेंट्स और 18-इंच स्टील व्हील्स जैसे जरूरी फीचर्स के साथ आया है.
  2. LXT वेरिएंट: इसमें 4WD वर्जन के लिए इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग डिफरेंशियल, 10.25-इंच की बड़ी HD टचस्क्रीन, कलर MID, क्रूज कंट्रोल, Android Auto/Apple CarPlay और 18-इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं.
  3. ZXT वेरिएंट (टॉप मॉडल): इसमें सी-शेप DRLs के साथ गोल LED हेडलैंप, LED आइस-क्यूब कॉर्नरिंग फॉग लैंप्स, 19-इंच के बड़े अलॉय व्हील, वायरलेस चार्जर, ट्रफल ब्राउन लेदर सीट्स और FDD सस्पेंशन जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही Artemis Silver और Jeans Blue जैसे दो नए आकर्षक रंग में भी यह मिलेगी.

महिंद्रा थार OG कीमत

महिंद्रा थार ओजी का शुरुआती बेस मॉडल AXT  आरडब्‍ल्‍यूडी (RWD) मैनुअल ट्रांसमिशन की शुरुआती इंट्रोडक्टरी कीमत 10.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. मिड-स्पेक LXT ट्रिम के 1.5-लीटर डीजल RWD (MT) की कीमत 12.99 लाख रुपये है. 2.2-लीटर डीजल RWD (AT) की कीमत 16.49 लाख रुपये है. LXT के 2.2-लीटर 4WD मॉडल को दो विकल्पों में उतारा गया है, जहां मैनुअल ट्रांसमिशन की कीमत 16.43 लाख रुपये और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की कीमत 18.00 लाख रुपये है.

टॉप-स्पेक फ्लैगशिप ZXT वेरिएंट लग्जरी और आधुनिक तकनीक से पूरी तरह लैस है। ZXT के 1.5-लीटर डीजल RWD मैनुअल वर्जन की कीमत 13.99 लाख रुपये है, जबकि 2.2-लीटर डीजल RWD ऑटोमैटिक मॉडल के लिए 17.49 लाख रुपये चुकाने होंगे. थार ओजी ZXT 2.2-लीटर 4WD के मैनुअल वेरिएंट की कीमत 17.49 लाख रुपये और रेंज-टॉपिंग ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 18.99 लाख रुपये तय की गई है.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *