DU में छात्राओं की सप्‍लाई से मचा हड़कंप, पैसों के लिए विदेश भेजने का ऑफर, चैट वायरल

Last Updated:

Delhi University Latest News: दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक कॉलेज से सामने आए कथित चैट ने छात्र संगठनों और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर नई बहस छेड़ दी है. मामला रामानुजन कॉलेज के NSUI उपाध्यक्ष अनस खान से जुड़ा है जिन्हें कॉलेज प्रशासन ने निलंबित कर दिया है. ABVP का आरोप है कि NRI स्पॉन्सर्ड इवेंट के नाम पर छात्राओं से संपर्क कर उन्हें पैसे और दूसरी सुविधाओं का लालच देने की बात सामने आई है. संगठन ने इन संदेशों को संभावित मानव तस्करी और देह व्यापार जैसे गंभीर अपराधों की आशंका से जोड़ते हुए NIA जांच की मांग की है.जानिए क्या है पूरा मामला और अब तक क्या-क्या सामने आया है…

abvp, Delhi University, DU Ramanujan College News: दिल्‍ली यूनिवर्सिटी में मचा बवाल.

Delhi University Latest News: दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामानुजन कॉलेज से जुड़ा एक मामला सामने आया है जिसने छात्र संगठनों और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. कॉलेज के NSUI उपाध्यक्ष अनस खान पर आरोप है कि उन्होंने NRI स्पॉन्सर्ड इवेंट के नाम पर छात्राओं से संपर्क स्थापित करने और उन्हें पैसे व दूसरी सुविधाओं का लालच देकर NRI पुरुषों के साथ भेजने की बात की. सामने आए बताए जा रहे संदेशों में छात्राओं की शारीरिक बनावट और आकर्षक व्यक्तित्व के आधार पर चयन किए जाने का भी जिक्र है. मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने अनस खान को निलंबित कर दिया है.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से जांच कराने की मांग की है. संगठन का कहना है कि छात्राओं को आर्थिक प्रलोभन देकर ऐसी गतिविधियों में शामिल करने के आरोप संभावित देह व्यापार, मानव तस्करी और किसी संगठित नेटवर्क की आशंका पैदा करते हैं.

NRI इवेंट के नाम पर छात्राओं से संपर्क का आरोप, चैट में क्या सामने आया?

ABVP के मुताबिक रामानुजन कॉलेज के NSUI उपाध्यक्ष अनस खान से जुड़े कुछ संदेश सामने आए हैं. इन संदेशों में कथित तौर पर NRI स्पॉन्सर्ड इवेंट के नाम पर छात्राओं से संपर्क करने और उन्हें पैसे तथा अन्य सुविधाओं का प्रलोभन देकर NRI पुरुषों के साथ भेजने की बात कही गई है. संगठन का दावा है कि इन संदेशों में छात्राओं का चयन उनकी शारीरिक बनावट और आकर्षक व्यक्तित्व के आधार पर किए जाने की बातें भी हैं. ABVP ने इन संदेशों को बेहद गंभीर बताते हुए कहा है कि मामला सिर्फ किसी कॉलेज कार्यक्रम या आयोजन तक सीमित नहीं दिखता. संगठन के अनुसार यदि छात्राओं को पैसों और सुविधाओं का लालच देकर इस तरह की गतिविधियों में शामिल करने की कोशिश हुई है तो इसकी जांच जरूरी है. इससे यह पता लगाया जाना चाहिए कि छात्राओं से संपर्क कौन कर रहा था, आयोजन के पीछे कौन लोग थे और इसके लिए पैसे या दूसरी सुविधाएं देने की बात किस स्तर पर हुई थी.

About the Author

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

वर्तमान में न्यूज़18 हिंदी (Network18 Digital)में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पिछले 16 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इस दौरान प्रिंट, डिजिटल और टेलीविजन मीडिया में काम कर…

और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *