रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने पहुंचे ये स्टार, सहारा बने शाहरुख खान

Last Updated:

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का मंगलवार को 75 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. रानी के परिवार और करीबी लोगों के प्रति संवेदना जताने के लिए बॉलीवुड के कई बड़े सितारे उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे. शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ रानी की मां को अंतिम विदाई देने पहुंचे. वहीं करण जौहर, आलिया भट्ट और अनिल कपूर समेत कई सितारे भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए.

ख़बरें फटाफट

रानी मुखर्जी का हुआ बुरा हाल

नई दिल्ली. रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी के निधन की खबर से रानी के परिवार के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई. कृष्णा मुखर्जी को अंतिम विदाई देने के लिए शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ पहुंचे. वहीं करण जौहर, आलिया भट्ट और अनिल कपूर समेत कई सितारों ने भी शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.

कृष्णा मुखर्जी का अंतिम संस्कार मुंबई के जुहू स्थित पवन हंस श्मशान घाट में किया गया. इस दौरान रानी मुखर्जी के परिवार और करीबी लोगों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग भी वहां पहुंचे. शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ नजर आए. भारी सुरक्षा के बीच दोनों ने कृष्णा मुखर्जी को अंतिम श्रद्धांजलि दी.

शाहरुख, आलिया भट्ट और करण जौहर भी पहुंचे

रानी के दुख की इस घड़ी में शाहरुख खान खास तौर पर उनके साथ खड़े नजर आए. शाहरुख अंतिम दर्शन के लिए श्मशान घाट पहुंचे और अपनी करीबी दोस्त रानी और उनके परिवार के दुख के समय में सहारा बने. शाहरुख के अलावा फिल्ममेकर करण जौहर भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए. एक्ट्रेस आलिया भट्ट को भी श्मशान घाट पहुंचते हुए पैपराजी ने कैमरे में कैद किया. इसके अलावा अभिनेता अनिल कपूर भी कृष्णा मुखर्जी को अंतिम विदाई देने पहुंचे.

View this post on Instagram

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *