Last Updated:
भारतीय महिला टीम की ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा आईसीसी टी20 रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गई है. शेफाली ने इससे पहले छठे स्थान पर थीं. शेफाली के रैंकिंग में ये बदलाव एशियन गेम्स में उनके दमदार प्रदर्शन के कारण हुआ है. शेफाली ने एशियन गेम्स के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 में अपना पहला शतक लगाया था.
शेफाली वर्मा
दुबई: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने टी20 रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है. एशियन गेम्स की महिला क्रिकेट स्पर्धा में अपना पहला टी20 शतक लगाने के बाद शेफाली रैंकिंग में दो पायदान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर पहुंच गई हैं. जापान के निशिन में बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में नाबाद 100 रन की पारी से पहले शेफाली ने क्वार्टर फाइनल में जापान के खिलाफ नाबाद 40 रन की पारी खेली थी.
सोमवार तक के प्रदर्शन के आधार पर ताजा जारी रैंकिंग में भारत की श्री चरणी (799 रेटिंग अंक) और दीप्ति शर्मा गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष दो स्थान पर काबिज हैं. श्री चरणी पहले और दीप्ति उनसे 70 अंक पीछे दूसरे स्थान पर काबिज हैं. हालांकि भारत की स्टार सीनियर खिलाड़ी स्मृति मंधाना एक पायदान नीचे खिसककर छठे स्थान पर आ गईं और कप्तान हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी रैंकिंग में 10वें स्थान पर बरकरार हैं.
भारतीय के अन्य खिलाड़ियों को भी हुआ फायदा
टीम की अन्य खिलाड़ियों को भी काफी फायदा हुआ है जिसमें क्रांति गौड़ 15 पायदान के फायदे से 57वें और नंदनी शर्मा 22 पायदान ऊपर चढ़कर 72वें स्थान पर पहुंच गई हैं. एशियाई खेलों में अपने प्रदर्शन के बाद दोनों ने अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक (क्रमशः 461 और 432) हासिल किए हैं.
शेफाली के दमदार खेल से टीम इंडिया ने जीता गोल्ड
बता दें कि शेफाली वर्मा टीम इंडिया के लिए लगातार दमदार खेल का प्रदर्शन करती आ रही हैं. एशियन गेम्स में उनके दमदार खेल की वजह से टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया. एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया ने देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया. इससे पहले भी शेफाली ने टीम इंडिया को विश्व कप जीताने में अहम भूमिका निभाई थीं. सिर्फ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ही नहीं, शेफाली ने अपनी गेंदबाजी से भी टीम इंडिया को कई मौकों पर सफलता दिलाने का काम किया है. यही कारण है कि शेफाली हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम में सबसे अहम खिलाड़ी बन गई हैं.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ें
