'डिलीवरी के दौरान बहुत खून बहा', एक्टिंग ब्रेक पर ऋचा चड्ढा ने बयां किया दर्द, बताया क्यों दूरी बनाई

Last Updated:

Richa Chadha: ऋचा चड्ढा ने मां बनने के बाद एक्टिंग से दूरी जरूर बनाई, लेकिन इसकी वजह सिर्फ बेटी की परवरिश नहीं थी. जुलाई 2024 में अली फजल के साथ बेटी का स्वागत करने वाली एक्ट्रेस ने बताया कि डिलीवरी के बाद उनकी सेहत को संभलने में काफी समय लगा. नेचुरल डिलीवरी के दौरान काफी खून बहने के बाद उन्हें आराम करना पड़ा. अब वह दोबारा काम पर लौट रही हैं.

नई दिल्ली. मां बनने के बाद जिंदगी बदल जाती है, लेकिन ऋचा चड्ढा के लिए यह बदलाव सिर्फ इमोशनल नहीं था. ऋचा चड्ढा और अली फजल जुलाई 2024 में बेटी के माता-पिता बने थे. ऋचा चड्ढा की डिलीवरी नेचुरल थी. एक्ट्रेस ने खुलकर बताया कि नेचुरल डिलीवरी होने के बाद भी उन्हें अपने शरीर और सेहत को संभलने के लिए लंबा वक्त देना पड़ा. हाल ही में एक्ट्रेस ने कैमरे से दूरी बनाने के पीछे की वजह अब उन्होंने खुद बताई है. फोटो साभार-@therichachadha/Instagram

बेटी के जन्म से पहले ऋचा आखिरी बार संजय लीला भंसाली की सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में नजर आई थीं. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लिया और प्रोडक्शन पर ध्यान दिया. हाल ही में हमारी सहयोगी वेबसाइट न्यूज 18 से बात करते हुए उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी, डिलीवरी के दौरान आए हेल्थ क्राइसिस और एक्टिंग से दूरी बनाने की असल वजह पर खुलकर बात की है. फोटो साभार-@therichachadha/Instagram

ऋचा ने बताया कि डिलीवरी के बाद उनका पूरा ध्यान खुद को संभालने और अपनी बेटी के साथ वक्त बिताने पर था. उन्होंने कहा कि वह उस समय कम नजर आना चाहती थीं और अपने लिए ‘नेस्टिंग पीरियड’ चाहती थीं. हालांकि, मां बनने के कुछ ही महीनों बाद वह अली फजल के साथ अपनी प्रोडक्शन फिल्म ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ को लेकर काफी बिजी हो गई थीं. फोटो साभार-@therichachadha/Instagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

ऋचा ने बताया कि फिल्म को प्लेटफॉर्म तक पहुंचाने से लेकर रिलीज की तैयारी तक कई जिम्मेदारियां एक साथ उनके कंधों पर थीं. वह डील, रिलीज और दूसरे काम संभाल रही थीं. इसका असर उनकी सेहत पर भी पड़ा. एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्हें आराम करना पड़ा और विटामिन्स लेने पड़े. फोटो साभार-@therichachadha/Instagram

ऋचा ने अपनी डिलीवरी के एक्सपीरियंस को भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि उनकी नेचुरल डिलीवरी हुई थी और इस दौरान काफी खून बह गया था. उन्होंने बताया कि उन्हें रिकवर होने में उन्हें लंबा वक्त लगा. ऋचा ने यह भी बताया कि उस दौरान उनका दिमाग काफी ‘फॉगी’ रहता था यानी चीजों पर फोकस करना उनके लिए आसान नहीं था. फोटो साभार-@therichachadha/Instagram

ऋचा के मुताबिक, ऐसे समय में बाहर जाकर काम करना उनके लिए आसान नहीं था. इसके बावजूद उन्होंने एक ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए शो पूरा किया. साथ ही अपनी सीरीज ‘मुसाफिरी’ पर रिसर्च का काम भी किया. ‘मुसाफिरी’ ऋचा की बनाई, लिखी, प्रोड्यूस और होस्ट की गई नॉन-फिक्शन सीरीज है. इसे वह मुंबई के लिए अपनी ‘लव लेटर’ और पोस्टपार्टम जर्नी का विस्तार मानती हैं. फोटो साभार-@therichachadha/Instagram

अब ऋचा दोबारा एक्टिंग की दुनिया में पूरी तरह लौटने के लिए तैयार हैं. उन्होंने बताया कि वह एक नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं. उनके शब्दों में, इतने सारे काम एक साथ संभालने के दौरान काम की रफ्तार थोड़ी कम हो जाती है, लेकिन अब वह आगे लगातार काम करती नजर आएंगी. फोटो साभार-@therichachadha/Instagram

मां बनने के बाद ऋचा की सोच में आए बदलाव की बात करें तो उन्होंने बताया कि मदरहुड ने उनकी ‘पेरिफेरल विजन’ यानी चीजों को देखने का नजरिया और बड़ा किया है. अब वह सिर्फ अपने करियर के बारे में नहीं, बल्कि उस दुनिया के बारे में भी सोचती हैं जिसमें उनकी बेटी बड़ी होगी. फोटो साभार-@therichachadha/Instagram

ऋचा ने कहा कि मौजूदा दुनिया उन्हें डरावनी लगती है. उन्होंने खासतौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाइमेट क्राइसिस को लेकर चिंता जताई. वह सोचती हैं कि उनकी बेटी किताबें पढ़ेगी या नहीं, उसमें जिज्ञासा होगी या नहीं. हालांकि, वह अपनी बेटी पर किसी खास विचारधारा को थोपने के बजाय उसे अपने आस-पास की दुनिया देखकर खुद सोचने और अपनी राह चुनने देना चाहती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वह बेटी को अथॉरिटी से डरना नहीं सिखाएंगी. फोटो साभार-@therichachadha/Instagram

एक्ट्रेस मजबूत महिला किरदारों के लिए जानी जाती हैं. बॉलीवुड में महिलाओं के किरदारों को लेकर बदलाव पर उन्होंने कहा कि उन्हें मिल रहे काम से वह खुश हैं, लेकिन हर बार लेखन एक जैसा मजबूत नहीं होता. ऋचा का मानना है कि महिलाओं के बारे में महिलाएं जब लिखती हैं तो नजरिया कई बार ज्यादा बेहतर होता है. उन्होंने पुरुषों द्वारा लिखे गए ‘प्रोग्रेसिव’ महिला किरदारों पर तंज कसते हुए कहा कि कई बार सिर्फ हाथ में शराब की बोतल पकड़ा देना ही प्रोग्रेसिव महिला दिखाने का तरीका बना दिया जाता है. फोटो साभार-@therichachadha/Instagram

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *