जंगल का रहस्य या रामकथा का जादू, 'पैराडाइज' के साथ धमाके को तैयार हैं ये 6 फिल्में, एक्शन-थ्रिलर उड़ा देंगे होश!

Last Updated:

Films Releasing In Theatres: सितंबर के आखिरी हफ्ते में सिनेमाघरों में कई फिल्में धूम मचाने वाली हैं. 24 सितंबर को नानी की एक्शन फिल्म ‘द पैराडाइज’ रिलीज हुई है. 25 सितंबर को कई बड़ी फिल्में दस्तक दे रही हैं. इनमें सिद्धार्थ मल्होत्रा की फैंटेसी थ्रिलर ‘द वन’ और ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ भी शामिल है. कुछ बड़ी हॉलीवुड फिल्में भी दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं.

नई दिल्ली: सितंबर के आखिरी हफ्ते में थिएटर्स में कुछ शानदार फिल्में रिलीज होने जा रही हैं, जो सिनेमा प्रेमियों को करीबी दोस्तों के साथ वीकेंड को खास बनाने का मौका दे रहा है. ‘द पैराडाइज’ समेत अगल-अलग जॉनर की कई बेहतरीन फिल्में रिलीज को तैयार हैं.

तेलुगु एक्शन ड्रामा ‘द पैराडाइज’ में नानी ने अपने दमदार किरदार से ध्यान खींचा है जो 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. श्रीकांत ओडेला के डायरेक्शन में बनी फिल्म में नानी और मोहन बाबू अहम भूमिकाओं में हैं.

25 सितंबर को ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ रिलीज हो रही है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया नजर आएंगे. दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी यह एक फैंटेसी मिस्ट्री थ्रिलर है, जिसमें एक शहरी लड़का अपने पुश्तैनी गांव के उस जंगल में चला जाता है, जहां जाना मना है. वह गलती से एक देवी को जगा देता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

25 सितंबर को फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा: श्री राम की’ भी थिएटर्स में आ रही है. अभिषेक सिंह के डायरेक्शन में बनी फिल्म में शाश्वत नाम के एक मॉडर्न लड़के की कहानी दिखाई गई है, जिसकी मुलाकात भगवान हनुमान से होती है और राम जी की कथा सुनकर उसकी पूरी जिंदगी ही बदल जाती है.

‘एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर’ भी 25 सितंबर को दोबारा बड़े पर्दे पर लौट रही है. दिसंबर में ‘डूम्सडे’ से पहले मार्वल फैंस के लिए यह पुरानी यादें ताजा करने का शानदार मौका है, भले ही कुछ लोग इसे सिर्फ पैसे कमाने का जरिया मान रहे हों क्योंकि इसमें सिर्फ छह मिनट की नई फुटेज जोड़ी गई है.

ब्रैड पिट की सर्वाइवल थ्रिलर ‘हार्ट ऑफ द बीस्ट’ 25 सितंबर को दुनिया भर में रिलीज हो रही है. फिल्म में ब्रैड पिट यानी जेम्स बेलमोंट और उनके रिटायर्ड फौजी कुत्ते ‘ओडिन’ की जोड़ी अलास्का के खतरनाक जंगलों में ठंड और भालुओं से अपनी जान बचाती नजर आएगी.

25 सितंबर को ‘स्पार्क’ नाम की क्राइम थ्रिलर आ रही है. फिल्म में एक रिपोर्टर बैंक घोटाले की सच्चाई का पता लगाते-लगाते एक ताकतवर पुलिस वाले और खतरनाक साजिश के जाल में फंस जाता है.

कोरियन डायरेक्टर ना होंग-जिन की फिल्म ‘होप’ भी 25 सितंबर को दुनिया भर में रिलीज होने जा रही है. फिल्म साउथ कोरिया के एक शांत कस्बे की कहानी है, जिसमें पुलिस और कुछ लोग एक रहस्यमयी जीव के पीछे पड़े हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *