Last Updated:
Ghaziabad News: गाजियाबाद की बेटी सबा ने अमेरिका की राजनीति में ऐसा इतिहास रचा है, जिस पर आज पूरा गाजियाबाद गर्व कर रहा है. अमेरिका के इलिनॉय राज्य में डिस्ट्रिक्ट-84 से स्टेट रिप्रेजेंटेटिव का चुनाव लड़ने वाली सबा हैदर ने 71.8 फीसदी वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की है.
सबा हैदर
गाजियाबाद: कहते हैं कि सपने देखने वालों के लिए सरहदें मायने नहीं रखतीं और जब हौसलों में उड़ान हो तो सात समंदर पार भी अपनी पहचान बनाई जा सकती है. इसकी मिसाल बनी हैं गाजियाबाद की बेटी सबा हैदर, जिन्होंने अमेरिका की राजनीति में ऐसा इतिहास रचा है, जिस पर आज पूरा गाजियाबाद गर्व कर रहा है. अमेरिका के इलिनॉय राज्य में डिस्ट्रिक्ट-84 से स्टेट रिप्रेजेंटेटिव का चुनाव लड़ने वाली सबा हैदर ने 71.8 फीसदी वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की है.
उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार और रिटायर्ड नेवी कमांडर ब्रायन स्कूबा को करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ सबा इलिनॉय जनरल असेंबली पहुंचने वाली पहली दक्षिण एशियाई अप्रवासी महिला बन गई हैं. गाजियाबाद संजय नगर में उनके घर पर खुशी का माहौल है.
गाजियाबाद से अमेरिका तक का सफर
सबा हैदर की इस जीत के पीछे की कहानी भी किसी प्रेरणा से कम नहीं है. गाजियाबाद में पली-बढ़ीं सबा की शुरुआती पढ़ाई होली चाइल्ड स्कूल से हुई. इसके बाद आरसीसीवी गर्ल्स कॉलेज से बीएससी में गोल्ड मेडल हासिल किया. पढ़ाई का सिलसिला आगे बढ़ा तो अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से वाइल्डलाइफ साइंस में एमएससी की और यहां भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया. यानी जिस बेटी ने कभी गाजियाबाद की गलियों में अपने सपनों की शुरुआत की थी, आज वही अमेरिका की राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी है.
खुशी से झूम उठा परिवार
सबा के पिता अली हैदर ने कहा परचम लहराया है. गाजियाबाद में उनका परिवार खुशी से फूला नहीं समा रहा. उनके पिता जल निगम से रिटायर्ड हैं. सबा हैदर की माता मेहजीब हैदर ने बताया कि वह एक स्कूल चलाती हैं जब सबा का फोन आया और उसमें बोला में जीत गई मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा है. माता ने कहा कि जब आएगी तो ग्रांड स्वागत करेंगे, परिवार में दो छोटे भाई भी हैं.
वहीं उनके छोटे भाई अब्बास के मुताबिक, उन्होंने कहा यह एक उनकी मजबूत जीत है, जिस तरह ट्रंप लगातार इंडिया पर टैरिफ लगा रहे हैं. उनकी पार्टी बुरी तरह हार गई है और जनता ने जवाब दिया है. सबा ने बहुत मेहनत की है. सबा के पति अली काजमी वर्ल्ड बैंक में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. उनका एक बेटा और एक बेटी हैं. अमेरिका में रहने के बावजूद सबा का अपने शहर और परिवार से जुड़ाव आज भी कायम है.
माइनस 20 डिग्री में भी नहीं रुके कदम
सबा की चुनावी मेहनत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिका की कड़ाके की ठंड, बर्फबा री और माइनस 20 डिग्री तापमान में भी उनका प्रचार अभियान नहीं रुका. घर-घर जाकर लोगों से मिलना, डोर-नॉकिंग करना और अपनी बात जनता तक पहुंचाना उनकी चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा रहा. परिवार के मुताबिक, सबा के लिए मौसम कभी बाधा नहीं बना. उनका लक्ष्य हमेशा लोगों के बीच पहुंचना और उनकी समस्याओं को समझना रहा.
अब सबा का सीनेटर बनने का सपना राजनीतिक सफर काउंटी बोर्ड से शुरू होकर अब इलिनॉय जनरल असेंबली तक पहुंचा है. परिवार के मुताबिक, उनकी महत्वाकांक्षा यहीं रुकने वाली नहीं है. आने वाले समय में वह सीनेटर का चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर सकती हैं. इसके बाद कांग्रेसवुमन बनने का सपना भी उनके राजनीतिक एजेंडे में शामिल है.
